Thursday, October 31, 2019

भारत की वो अनोखी जगह जो हैं तीन धर्मों की पवित्र राजधानी

भारत कई धर्मों का मेल है। हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई, जैन और बौद्ध धर्म की बहुत से पवित्र जगह हैं। आज हम आपको एक ऐसे अद्भुत शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जो गंगा के किनारे बसा होने के साथ ही अपनी शांति और हरियाली के लिए भी मशहूर हैं। तो चलिए जाने कौन सा है ये शहर।

धार्मिक राजधानी वाराणसी धर्म ग्रंथों के अनुसार भारत के सात शहरों में सबसे प्राचीन और पवित्र शहर है बनारस। गंगा नदी के तट पर बसे इस शहर को केवल हिंदूओं की पवित्र नगरी ही नहीं कहा जा सकता। बल्कि वाराणसी बौद्ध धर्म के लिए भी बहुत पवित्र मानी जाती है। बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध ने सारनाथ में सबसे पहले अपने पांच अनुयायियों को एक वृक्ष के नीचे सत्य का उपदेश दिया था।

सारनाथ बनारस से १० किमी पूर्व में बसा सारनाथ बौद्ध धर्म का तीर्थ स्थल है। ज्ञान की प्राप्ति के बाद यहीं पर सबसे पहले महात्मा बुद्ध ने उपदेश दिया था। यहीं पर बहुत सारे स्तूपों का निर्माण भी कराया गया है। जिनकी सैर के जरिए इस धर्म को करीब से जानने का मौका मिलता है।

घाटों का शहर बनारस को घाटों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर गंगा नदी के किनारे बहुत से घाट बने हैं। सबसे रोचक बात कि इनमें से हर घाट का एक अनोखा इतिहास है जो इसे बेहद खास बनाता है। बनारस में एक घाट है जिसका नाम है नारद घाट। यहां के स्थानीय लोगों की मान्यता है कि इस घाट पर श्राप है कि अगर कोई विवाहित व्यक्ति यहां स्नान कर लें तो उसे वैवाहिक जीवन में अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। इसका उपाय भी बताया गया है। कहते हैं कि नारद घाट पर पति-पत्नी को एक साथ नहाकर ही इस श्राप से मुक्ति मिल पाती है।

मणिकर्णिका घाट इस घाट के बारे में प्रचलित है कि इस घाट पर हमेशा कई सदियों से चिताएं जलती आ रही है। इस घाट पर हर समय किसी न किसी इंसान की चिता जलती रहती है।

दुर्गा मंदिर बनारस में बना 18वीं शताब्दी में यह दुर्गा मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में बहुत सारे बंदरों के कारण इसे मंकी टैंपल भी कहा जाता है। मान्यता है कि यहां पर जो दुर्गा मां की प्रतिमा है वो यहां स्वयं प्रकट हुई थी।

विश्वनाथ मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर को यहां का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर की वाराणसी में सर्वोच्च महिमा है, क्योंकि यहां विश्वेश्वर या विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग स्थापित है। इस ज्योतिर्लिंग का एक बार दर्शनमात्र किसी भी अन्य ज्योतिर्लिंग से कई गुणा फलदायी होता है।

जैन मंदिर सारनाथ में ही बना हुआ है जैन मंदिर। ये मंदिर ७वें जैन तीर्थंकर सुप्रश्वनाथ के लिए बनाया गया है। इस मंदिर में श्वेतांबर संप्रदाय के द्वारा पूजा की जाती है।

The post भारत की वो अनोखी जगह जो हैं तीन धर्मों की पवित्र राजधानी appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/the-unique-place-of-india-which-is-the-holy-capital-of-three-religions/

No comments:

Post a Comment