Sunday, October 27, 2019

आखिर धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू, वजह जानकर होंगे हैरान

शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के समय कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि विष्णु के अंशावतार माने जाते हैं। वहीँ संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने ये अवतार लिया था और भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का पर्व मनाते हैं।

धनतेरस:

धनतेरस के दिन न सिर्फ खरीदारी को शुभ माना गया है बल्कि घर में दीपक भी जलाया जाता है। इसी के साथ आज मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है और उन्हें आयुर्वेद का जनक भी कहा जाता है। इस दिन आप बर्तन, जेवर, इलेक्ट्रिक सामान, अलमारी और भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।

क्यों खरीदते हैं झाड़ू:

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की प्रथा होती है और ऐसी मान्यता है कि झाड़ू मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है। इसी के साथ धनतेरस पर सोना,चांदी, पीतल, स्टील से बनी चीजें खरीदें और यह शुभता का प्रतीक हैं।

The post आखिर धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू, वजह जानकर होंगे हैरान appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/after-all-why-buy-a-broom-on-dhanteras-will-be-surprised-to-know-the-reason/

No comments:

Post a Comment