Saturday, October 26, 2019

छह दिसम्बर से बनेगा अयोध्या में राम मंदिर: साक्षी महाराज …. विवादित स्थल पर मंदिर होने के पूरे सबूत मिले

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फायर ब्रांड हिंदू नेता साक्षी महाराज ने आगामी 6 दिसम्बर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाने का दावा किया है। साक्षी महाराज ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उच्चतम न्यायालय में जमीन पर मालिकाना हक की सुनवाई पूरी हो चुकी है और पूरी उम्मीद है कि अदालत 17 नवम्बर से पहले मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला देगी। गौरतलब है कि 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। साक्षी महाराज ने कहा कि पुरातत्व विभाग की खुदाई में विवादित स्थल पर मंदिर होने के पूरे सबूत मिले हैं।

The post छह दिसम्बर से बनेगा अयोध्या में राम मंदिर: साक्षी महाराज …. विवादित स्थल पर मंदिर होने के पूरे सबूत मिले appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/ram-temple-to-be-built-in-ayodhya-from-december-6-sakshi-maharaj-full-evidence-of-temple-being-found-at-disputed-site/

No comments:

Post a Comment