Saturday, October 26, 2019

5 मेकअप टिप्स, जो हर लड़की को पता होनी चाहिए

अंगराग या सौन्दर्य प्रसाधन या कॉस्मेटिक्स ऐसे पदार्थों को कहते हैं जो मानव शरीर के सौन्दर्य को बढ़ाने या सुगन्धित करने के काम आते हैं। शरीर के विभिन्न अंगों का सौंदर्य अथवा मोहकता बढ़ाने के लिए या उनको स्वच्छ रखने के लिए शरीर पर लगाई जाने वाली वस्तुओं को अंगराग (कॉस्मेटिक) कहते हैं, परंतु साबुन की गणना अंगरागों में नहीं की जाती।
अंगराग प्राकृतिक या कृत्रिम दोनो प्रकार के होते हैं। वे विशेषतः त्वचा, केश, नाखून को सुन्दर और स्वस्थ बनाने के काम आते हैं। ये व्यक्ति के शरीर के गंध और सौन्दर्य की वृद्धि करने के लिये लगाये जाते है।
शरीर के किसी अंग पर सौन्दर्य प्रसाध लगाने को ‘मेक-अप’ कहते हैं। इसे शरीर के सौन्दर्य निखारने के लिये लगाया जाता है। ‘मेक-अप’ की संस्कृति पश्चिमी देशों से आरम्भ होकर भारत सहित पूरे विश्व में फैल गयी है।
आज हम 5 ऐसी मेकअप टिप्स बता रहे है, जो हर लड़की को पता होनी चाहिए।
1. फाउंडेशन का उपयोग –
फाउंडेशन लगाते समय लड़कियां हमेशा गलती करती हैं। लड़कियाँ फाउंडेशन को सीधा चेहरे पर लगा लेती हैं जो गलत है। फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें। फिर फाउंडेशन लगाए। इससे आपके चेहरे पर फाउंडेशन ज्यादा देर तक टिका रहेगा। फाउंडेशन चेहरे पर दाग धब्बों को छुपाता है।
2. आई लाइनर का उपयोग –
यदि आप अपनी आंखों को सुन्दर दिखाना चाहती हैं तो अपनी आंखों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ आईलाइनर का इस्तेमाल करें। आई लाइनर का प्रयोग आंखों को गहरा करने के लिए किया जाता है। यदि आपकी आइब्रो हल्की है तो आई लाइनर का प्रयोग करके गहरा कर सकती हैं।
3. लिपिस्टिक का प्रयोग –
होठों पर लिपिस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर प्राइमर का उपयोग करें। जिससे आपके होंठ फटे हुए हैं या फिर होठों में दरारें हैं, तो प्राइमर लगाने से दरारें गायब हो जाती हैं। इसके लिए सबसे पहले लिप लाइनर की मदद से अपने होठों को सही शेप दें और फिर लिपस्टिक का प्रयोग करें।
4. काजल का प्रयोग –
काजल का प्रयोग लड़कियां अपनी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए करती हैं। अधिकतर लड़कियां न्यूड काजल का प्रयोग करने लगी हैं। इसके लिए आंखों के बाहरी किनारे पर आई लाइनर से आउटलाइन बनाए और उसके बाद काजल का इस्तेमाल करें। इससे आपकी आँखे सुंदर दिखेंगी।
5. चेहरे पर ब्लश का इस्तेमाल –
मेकअप के लिए सही ब्लश चुनना बेहद जरूरी है। क्योंकि हर किसी के चेहरे का स्किन कलर एक तरह का नहीं होता है। अगर आपका कलर गोरा है तो आप गहरे ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं, अगर आप का कलर मीडियम है तो हल्के ब्लश का इस्तेमाल करें। अधिकतर लड़कियां ब्लश को चेहरे पर फैलाकर लगाती हैं। परन्तु यह गलत तरीका है। ब्लश का इस्तेमाल नीचे से ऊपर की तरफ करें।

The post 5 मेकअप टिप्स, जो हर लड़की को पता होनी चाहिए appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/5-makeup-tips-every-girl-should-know/

No comments:

Post a Comment