Tuesday, October 29, 2019

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दी सौगात, आज से बसों करेंगी मुफ्त सफर, लेकिन ये है शर्त…

दिल्ली सरकार ने आखिरकार नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 3500 डीटीसी व 1500 क्लस्टर बसें हैं। बस में यात्रा के लिए महिलाओं को गुलाबी टोकन मिलेगा। दिल्ली में आज महिलाओं के लिए मुफ्त में सफर शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल सरकार की फ्री राइड योजना के तहत आज यानी मंगलवार से दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर रही हैं।

आपको बता दें कि अगस्त में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए भैजा दूज के इस खास मौके पर 29 अक्टूबर से DTC बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया था। इसके लिए उन्हें गुलाबी टोकन लेना होगा, लेकिन कोई किराया नहीं लगेगा।

आज सुबह से दिल्ली में महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त हो गई है

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाने की ओर ये एक ऐतिहासिक कदम है

बस में मुफ्त सफर टिकट लेने पर ही मान्य होगा। राज्य सरकार ने सोमवार रात में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। दिल्ली की सड़कों पर 3500 डीटीसी और 1500 क्लस्टर बसें दौड़ती हैं। डीटीसी बसों में रोजाना 31 लाख और क्लस्टर बसों में 12 लाख यात्री सफर करते हैं।

इन 43 लाख कुल यात्रियों में से औसतन 33 प्रतिशत को महिला यात्री माना जाता है। यानी करीब 14 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के प्रति वचनबद्ध है।

इसके अलावा 29 अक्टूबर तक दिल्ली की सभी बसों में मार्शलों की संख्या भी बढ़ाकर तकरीबन 13 हजार कर दी जाएगी। केजरीवाल सरकार ने त्यागराज स्टेडियम में नवनियुक्त मार्शलों के एक कार्यक्रम में कहा था, ”आज मैं आप सभी को यह सुनिश्चत करने की जिम्मेदारी सौंपना चाहता हूं कि हर सरकारी बस में महिलाएं सुरक्षित महसूस करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ यात्रा कर सकें”

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की बसों में मार्शलों की मौजूदा संख्या 3400 है। उन्होंने कहा, ”कल भाई दूज के पावन पर्व पर बसों में मार्शलों की संख्या बढ़ाकर लगभग 13 हजार कर दी जाएगी। हम शहर में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं…मुझे लगता है कि बसों में मार्शलों की संख्या में ऐसी बढ़ोत्तरी दुनिया के किसी भी शहर में नहीं की गई होगी।

The post दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दी सौगात, आज से बसों करेंगी मुफ्त सफर, लेकिन ये है शर्त… appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/delhi-government-gave-women-a-gift-from-today-buses-will-travel-free-but-this-is-a-condition/

No comments:

Post a Comment