Wednesday, October 30, 2019

खुद ही बनिए अपने मेकअप मैन

सुन्दर दिखने की ललक हर स्त्री-पुरूष में होती है लेकिन पुरूषों की अपेक्षा यह ललक महिलाओं में अधिक होती है। वे सुन्दर दिखने के लिए तरह-तरह के बनाव श्रृंगार या मेकअप करती हैं। अच्छी तरह से बनाव सिंगार या मेकअप करने से व्यक्तित्व आकर्षक और सुदर्शन बन सकता है। मेकअप से सौंदर्य में चार-चाँद लग जाते हैं।

अनेकों महिलाएं हैं जो सही ढंग से मेकअप नहीं कर पाती। वे मेकअप के नाम पर स्वयं को रंग लेती हैं जो देखने में बहुत बुरा लगता है और वे जहां भी जाती हैं, उपहास का पात्र बनती हैं। यहां मेकअप करने की सही जानकारी प्रस्तुत है।

फाउंडेशन:- मुंह के ऊपरी भाग पर फाउंडेशन लगाने की जरूरत पड़ती है। इसे माथे, नाक, ठोड़ी और गालों पर एक-एक डाट लगाकर उंगलियों से ब्लेंड करना चाहिए। कुछ महिलाएं स्पंज का प्रयोग करती हैं लेकिन स्वयं करना हो तो उंगलियों से ब्लेंड करना ज्यादा आसान होता है। भारतीय महिलाओं को गुलाबी के बदले पीलेपन वाली फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा गर्मी होने पर हल्के वाटर प्रूफ बेस का प्रयोग करना चाहिए। तैलीय त्वचा वाली महिलाओं को पहले बर्फ़ का पैक लगाकर उसके बाद फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। खुश्क या सामान्य त्वचा होने पर हल्का माश्चराइजऱ का प्रयोग करना चाहिए।

कंसीलर:- जहां तक बरौनियों की छाया पड़ती है वहीं तक कंसीलर लगाना चाहिए। आंखों के अंदर के भाग और कोनों पर कंसीलर लगाना चाहिए। इसे रब न करके उंगलियों से जऱा दबा देना चाहिए।

ब्लशर:- दिन में हल्के रंग का ब्लशर तथा रात में ब्राउन पीच या गहरे ब्लशर का इस्तेमाल किया जा सकता है। गोल चेहरे पर लम्बे स्ट्रोक तथा लम्बे चेहरे पर नाक से कान की ओर स्ट्रोक लगाना चाहिए। नाक को पतला दिखाने के लिए नाक के आस-पास ब्लशर लगाना चाहिए। माथे तथा गर्दन की दोनों मांसपेशियों पर भी हल्का स्ट्रोक लगाना चाहिए।

यदि नाक ज्यादा लम्बी हो तो नाक के अगले भाग और लम्बी हड्डी पर सीधा स्ट्रोक लगाना चाहिए। ब्लशर लगाकर ब्रश झाड़ लेना चाहिए और फिर अच्छी तरह ब्लेंड करना चाहिए। यदि किसी विशेष पार्टी में जाना हो तो कोई अच्छा गोल्ड पाउडर ब्लशर के ऊपर लगाया जा सकता है।

पाउडर:- पाउडर फाउंडेशन के सेट होने में मदद करता है। खुला ट्रांसकुलैंट पाउडर केक की अपेक्षा अच्छा होता है। जिन्हें जल्दी फास्ट कवरेज़ करनी हो, उन्हें ब्रश से खुला पाउडर लगाना चाहिए।

आई शैडो:- सर्वप्रथम त्वचा से मिलते जुलते रंग का बेस लगाकर उसके बाद उससे एक शेड गाढ़ा रंग पीछे बाहर से अन्दर की ओर लगाकर चौड़े ब्लेंड ब्रश से ब्लेंड करना चाहिए। पाउडर आइशैडो बढिय़ा रहता है। शैडो लगाने से पहले ब्रश को थोड़ा गीला कर लेना चाहिए। इससे पाउडर गालों पर नहीं गिरेगा। झुर्रीदार आंखों पर चमकदार आई शैडो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए अन्यथा झुर्रियां और अधिक उभर आयेंगी।

आई लाइनर:- अपनी आंख की पलक को भौहों से पकड़कर थोड़ा ऊपर उठाकर उसके बीच काले हिस्से में काला या ब्राउन ब्लशर लगाकर उसे दूसरे ब्रश से ब्लेंड कर देना चाहिए। तरल लाइनर इस्तेमाल करना हो तो काफी सावधानीपूर्वक पहले बीच में कोना, फिर नाक की ओर कोना बनाना चाहिए।

मस्कारा:- सुन्दर पलकों के लिए सर्वप्रथम आईलैश कर्लर से कर्ल करके बाद में मस्कारा जड़ों से शुरू करके लगाना चाहिए। मस्कारा ब्रश को जड़ों में हल्का रगड़कर लगाना चाहिए तथा मस्कारा दो कोट से अधिक नहीं लगाना चाहिए।

होंठ:- सबसे अधिक समय होंठों के मेकअप पर ही खर्च किया जाता है। कई बार सिर्फ लिपस्टिक के प्रयोग से ही होंठ काफी आकर्षक बन जाते हैं। होंठों को नम करके ही लिपस्टिक लगानी चाहिए। खुश्क होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले उन पर बाम या वैसलीन लगा लेनी चाहिए। फिर 2-3 मिनट बाद छोटे नरम टुथ ब्रश से रगड़कर मृत त्वचा हटा देनी चाहिए। फिर स्टिक से या ब्रश से लिपस्टिक लगाई जा सकती है।

लिप लाइनर:- लिपस्टिक से मिलते जुलते लिपलाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। लिपलाइनर हमेशा होंठों के बीच से लगाना शुरू करना चाहिए। कभी भी अपने होंठों को अधिक बाहर या अंदर की ओर आकार न दे कर होंठों के प्राकृतिक आकार को ही निखारना चाहिए।

होंठों का ब्रश:- हमेशा अच्छा ब्रश खरीदना चाहिए। सस्ते ब्रश टिकाऊ नहीं होते और जल्दी खराब हो जाते हैं। लिप ब्रश पर अच्छी तरह अधिक लिपस्टिक लगाकर फिर भीतर से बाहर की ओर लगाना चाहिए। फिर ब्रश को साफ करके हल्के से लिपस्टिक को ब्लेंड करना चाहिए।

भौंहें:- थ्रेडिंग या प्लकिंग से भौहों को सही आकार देना चाहिए। शाम के मेकअप के लिए भौंहों के बिलकुल साथ गुलाबी या सुनहरी आभा के लिए हल्का पाउडर लगाना चाहिए। इससे रात में भौंहें सुन्दर दिखेंगी। पुराने मस्कारा ब्रश से भौहों के बालों को ब्रश करना चाहिए।

उपरोक्त मेकअप के तरीकों को अपनाकर आप घर पर ही स्वयं को सुन्दर और आकर्षक बना सकती हैं। आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लग जाएंगे।

The post खुद ही बनिए अपने मेकअप मैन appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/be-your-own-makeup-man/

No comments:

Post a Comment