हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार को बहुत ही खास माना जाता हैं दिवाली सुख समृद्धि का पर्व भी माना जाता हैं वही वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो देसी घी का दीपक जलाने से उसमें उपस्थित विशिष्टि रसायनों का ऑक्सीकरण होने के कारण घर की धनात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती हैं

वही गाय के दूध से बना घी स्वास्थ्य और पवित्रता की दृष्टि से सर्वोपयोगी माना जाता हैं वही इसका प्रयोग सुबह शाम पूजा के दौरान किया जाता हैं देशी घी के दीपक की ऊर्जा से वातावरण में उपस्थित सूक्ष्म कीटाणुओं का नाश होता हैं वही ऐसा सकारात्मक वातावरण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता हैं।
वही शास्त्रों में देवी देवताओं के समक्ष देसी घी का दीपक जलाने का भी विधान होता हैं देसी घी के अलावा तेल का दीपक जलाने का वर्णन भी शास्त्रों में किया गया हैं। वही नजर उतारने से लेकर भूत प्रेत बाधा, नकारात्मक ऊर्जा और शनि ग्रह से संबंधित ऊर्जाओं के संतुलन के लिए घी की अपेक्षा तेल का दीपक जलाने का विधान होता हैं।
वही दिवाली पर घी के साथ साथ तेल के असंख्य दीये जलाकर पर्यावरण की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का प्रयास किया जाता हैं। जिससे सकारात्मक ऊर्जा में लक्ष्मी का प्रवेश हो सकता हैं। वही तेल का दीपक जलाने पर उससे उत्पन्न होने वाली ऊर्जा का अक्सर काजल बनाने में प्रयोग किया जाता हैं वही समृद्धि और सुख लाभ के लिए घी का दीपक जलाया जाता हैं तथा शत्रु संहार, ऋण मुक्ति और रोगमुक्ति के लिए तेल का दीपक जलाने का विधान होता हैं।
The post दिवाली विशेष: दिवाली पर दीया जलाने का भी है विज्ञान, जानिए appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/diwali-special-there-is-also-science-to-light-a-lamp-on-diwali-know/
No comments:
Post a Comment