Tuesday, October 29, 2019

दांत और आंख की हर बीमारी का रामबाण इलाज है ये घरेलू उपाय, एक बार जरुर अपनाएं…

आज हम आपको बताने वाले हैं कि, कैसे आप अपनी आंख और दांतों का घरेलू तरीको को अपनाकर हर दर्द कर सकते हैं दूर। जैसे कि लोगों में आम दांत में दर्द, कई बार आंखों में जलन जैसी परेशानियां होने लगती हैं, लेकिन इस दर्द से राहत पाने के लिए जो तरीके आज हम आपको बताने वाले हैं वो बेहद लाजवाब हैं।अगर आपकी आंखें कमजोर हैं तो आप डॉक्टरी सलाह के साथ ही कई घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं…

– आंखों की बीमारियों से बचने के लिए आपको रोज सुबह उठते ही सबसे पहले अपने मुंह में पानी भरना है और उसके बाद पंद्रह से ज्यादा बार आंखों को पानी से धोना है। ऐसा करने से आपको आंखों की समस्या से निजात मिलेगी।

– इसके अलावा आप अपने दोनों पैरों के अंगूठों के नखों को तेल से भर दें और फिर हल्की से मसाज करें। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

दांतों के दर्द के लिए खास उपाय…

– इसी तरह अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है तो आपको नमक और काली मिर्च रामबाण का काम करेगी। थोड़ा नमक लें और उससे आधी मात्रा में काली मिर्च का पाउडर में मिलाकर जरा-सा पानी डालें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को उस जगह लगा लें जहां दांत में कीड़ा लगा हो। इससे आपको राहत मिलेगी।

– इसके अलावा आप लहसुन पर थोड़ा सा नमक लगाकर इसे चबाएं। इससे भी आपको आराम मिलेगा।

– दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए आपको रोज सुबह कच्चा प्याज खाना चाहिए। इससे आपके दांतों को दर्द से आराम मिलेगा। आप दांत में जहां दर्द हो रहा है वहां नींबू भी लगा सकते हैं। इससे आपको फौरन राहत मिलेगी।

– लौंग को दांतों के लिए रामबाण है। अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है तो लौंग मुंह में दबा लें आपको फौरन आराम मिलेगा। इसके अलावा आप लौंग का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी पाना चाहते हैं आंख और दांत के दर्द से राहत तो ये तरीके जरुर अपनाएं।

The post दांत और आंख की हर बीमारी का रामबाण इलाज है ये घरेलू उपाय, एक बार जरुर अपनाएं… appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-home-remedies-are-the-panacea-for-every-tooth-and-eye-disease-must-adopt-once/

No comments:

Post a Comment