Sunday, October 27, 2019

दिवाली पूजन में मानें वास्तु के ये नियम वरना रुठ सकती है महालक्ष्मी

दिवाली का त्योहार सुख समृद्धि का माना जाता हैं यह शुभ दिन होता हैं वही ऐसा भी कहा जाता हैं महालक्ष्मी के भक्त इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं वही दिवाली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सभी एक से बढ़कर एक प्रयत्न करते हैं मगर क्या आपको यह मालूम हैं कि वास्तु के नियमों को महालक्ष्मी की पूजा के समय ध्यान देना चाहिए। इस बार दिवाली पूजन करें तो वास्तु नियमों का पालन अवश्य ही करें, तो आज हम आपको वास्तु नियम के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

बता दें कि देवी लक्ष्मी की पूजन के लिए कभी भी बड़ी प्रतिमा का उपयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि इसके लिए छोटी प्रतिमा का प्रयोग करना शुभ माना जाता हैं महालक्ष्मी जी के साथ साथ श्री गणेश की पूजा भी शुभ लाभ के लिए होती हैं घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं रंगोली के लिए आर्टिफिशियल रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इनके बजाय हल्दी, आटा व रोगली का ही प्रयोग करें यह शुभ माना जाता हैं।

वही पहले आम व अशोक के पत्तों से मुख्य द्वार पर बंदनवार बांधा जाता था। वही अब फूलों के अलावा रेडीमेड बंदनवार भी लगाए जाने लगे हैं। महालक्ष्मी के पदचिह्न मुख्य द्वार पर ऐसे लगाएं कि कदम बाहर से अंदर की ओर जाते हुए प्रतीत हो। वही दरवाजे पर हल्दी व कुमकुम से स्वास्तिक बनाना भी बहुत ही लाभकारी माना जाता हैं।

दिवाली के दिन घर में श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए और रोजाना गाय के घी का दिया जलाकर इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे भौतिक सुख शांति की प्राप्ति होती हैं। वही श्रीयंत्र की पूजा के लिए निम्न मंत्र का उच्चारण करें। ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।

The post दिवाली पूजन में मानें वास्तु के ये नियम वरना रुठ सकती है महालक्ष्मी appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/according-to-diwali-worship-these-rules-of-vastu-can-be-broken-otherwise/

No comments:

Post a Comment