Wednesday, October 30, 2019

नवंबर राशिफल 2019: इस महीने किसके सितारे चमकेंगे और किसको मिलेगी चुनौती, पढ़ें मासिक राशिफल

मेष मासिक राशिफल
इस माह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। लाभ के साधनों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आत्म विश्वास से किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बनती है। मंगल के मुख्य रूप से कुंभ राशि में होने से स्थिरता और गंभीरता के साथ किया गया कार्य सफल हो सकता है। संबंधियों से संबंध बेहतर होने के साथ-साथ धन अचल संपत्ति प्राप्ति के योग भी अच्छे बनेंगे। धन संचय का मामला अनुकूल हो सकता है। इस माह में कामकाज से संबंधित बाहर की यात्रा लाभप्रद हो सकती है। धन प्राप्ति के दृष्टि से विदेश की यात्रा सफल होने वाली है। इस माह में दांपत्य जीवन भी बेहतर स्थिति में हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होने के साथ-साथ कामकाज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति की उम्मीदें की जा सकती हैं। इस माह में भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है। शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो काम काज से संबंधित भाग्य उन्नति के लिए अच्छा फल दायक हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्थिति बेहतर रहने वाली हैं।

वृष मासिक राशिफल
इस माह में कुछ बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होने की संभावना है। संतान सुख में वृद्धि एवं संसाधनों पर खर्च होने से मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति हो सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी कुछ धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास किए गए कार्यों में रुकावट तथा बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से सामान्य रहने वाला है। कोई नए कार्य योजना को विस्तार देना परेशानियों का कारण हो सकता है।। इस माह में जो कुछ कार्य हो रहा उसे सफल बनाने का प्रयास करना बेहतर हो सकता है इस। माह में गाड़ी घर की प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास में बाधा उत्पन्न हो सकता है। क्योंकि सूर्य तुला राशि में संचरण कर रहा है जो इस माह के पूर्वार्ध की स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। गाड़ी घर के लिए प्रयास इस माह के उत्तरार्ध में सफल हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो करियर को लेकर उतार चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। परंतु प्रयास करने से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में आपके उच्च स्तर के अधिकारी से संबंध बेहतर होने से पोजीशन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है।

मिथुन मासिक राशिफल
मासारंभ में संतान संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थिति से धन लाभ प्राप्त होने के आसार बन सकते हैं। बुद्धि और वाणी अनुकूल हो सकती है। सोच समझ कर किसी भी कार्य को करने से बुद्धि बाणी समय पर कार्य कर सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होने की संभावना बन रही है। संघर्ष के बावजूद सफलता प्राप्ति में विलंब तथा बाधा उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक एवं परिवारजनों के कारण मन अशांत रह सकता है। सगे-संबंधियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कर्क राशि में राहु गोचर कर रहा है जो अचल संपत्ति प्राप्ति तथा सगे संबंधियों के साथ संबंध में समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी न किसी कारणवश एक दूसरे के साथ व्यापार संबंध होने में तथा कामकाज को लेकर तनाव पूर्ण हो सकती हैं। इस माह में अपने कामकाज में अपने किसी भी सगे संबंधी का सहयोग न लेने का प्रयास करें। किसी भी तरह का तनाव या धोखा उत्पन्न हो सकता है। यदि आप सर्विस करते हैं तो इस माह में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके अधिकारी तथा सहकर्मी के साथ मधुर संबंध होने से करियर को लेकर स्थिति अनुकूल हो सकती हैं।

कर्क मासिक राशिफल
इस माह के प्रथम सप्ताह में मंगल उच्च राशि का होने से संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भी धन लाभ प्राप्त होने के साधन बनते रहेंगे। परंतु द्वितीय सप्ताह से स्थितियां सामान्य हो सकती हैं। स्थिरता और गंभीरता के साथ कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आय से अधिक लाभ हो सकता है। अनावश्यक भाग दौड़ से मानसिक अशांति एवं असंतुष्ट हो सकते हैं। क्रोध अत्याधिक होने से सोची-समझी नीतियों पर बुरा असर पड़ सकता है। समय के अनुसार कार्य करना बेहतर फलदायक हो सकता है। इस माह में पारिवारिक समस्याएं बढ़ने की संभावनाएं हैं। शारीरिक समस्या उत्पन्न होने के कारण समय पर कार्य पूरा होने में बाधा उत्पन्न हो सकता है। अचल संपत्ति के दृष्टि से उन्नति दायक हो सकता है। कुछ नए रिलेशन बनाने से कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। यह स्थिति माह के उत्तरार्द्ध में हो सकता है। पूर्वार्ध की स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। इसलिए किसी कार्य को महत्वपूर्ण रूप देने का प्रयास न करें। इस माह में गाड़ी या घर लेने का प्रयास है तो वह सफल हो सकता है। शुक्र स्वयं राशि का गोचर में संचरण कर रहा है जो भौतिक सुख-साधनों के लिए बेहतर हो सकता है। गाड़ी घर इत्यादि की सुख सुविधाएं प्राप्त होने के साथ-साथ मान सम्मान सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

सिंह मासिक राशिफल
सिंह राशि वाले महत्वाकांक्षी व्यक्ति होते हैं। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होते हैं। इसलिए समय के अनुसार अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में पूर्वार्द्ध की स्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। परंतु उत्तरार्ध की स्थितियां अनुकूल होने की संभावना बनती है। आप जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत के साथ करेंगे। उसमें आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आपके बनते हुए कार्यों में विघ्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव होने के कारण कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। किसी तरह की गुप्त चिंता एवं शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सोची समझी रणनीति के तहत किए गए कार्यों से कोई नुकसान नहीं हो सकता। जल्दबाजी में किए गए कार्य हमेशा आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न करते हैं। इसलिए आप ऐसे कार्यों को समय के अनुसार स्थिरता और गंभीरता पूर्वक करने का प्रयास करें। जिससे आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो। अचल संपत्ति की दृष्टि से अच्छा हो सकता है। इस माह में आपके सगे संबंधियों से संबंध बेहतर हो सकते हैं।

कन्या मासिक राशिफल
इस माह में प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क हो सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आकस्मिक धन लाभ हो सकते हैं। इस माह में सवारी वाहन इत्यादि की सुख सुविधा में वृद्धि हो सकती है। क्योंकि शुक्र स्वयं राशि में गोचर कर रहा है जो सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ-साथ मनोरंजन आदि के कार्यों पर धन व्यय हो सकता है। सगे-संबंधियों के साथ रिलेशन बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। धन संचय के दृष्टि से पूर्वार्ध की स्थिति प्रतिकूल रहेगी परंतु उत्तरार्ध की स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। मन विचलित होने से बनते हुए कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी के दृष्टि से पद पोजीशन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नई पोजीशन प्राप्त होने के साथ साथ कोई नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। किसी तरह के महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने से आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं। जनसंपर्क जनसमूह से अपार खुशियां मिल सकती हैं। विरोधियों का टक्कर देने में सफल हो सकते हैं।

तुला मासिक राशिफल
इस माह में आपको आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि थोड़ा विलंब से होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में सगे-संबंधियों के साथ संबंध बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। धन अचल संपत्ति की प्राप्ति के दृष्टि से इस माह का उत्तरार्ध अनुकूल हो सकता है। बाहर की यात्रा सफल हो सकती है। काम-काज से संबंधित कुछ नए कार्यों से धन अर्जित होने के आसार बनते हैं। दांपत्य जीवन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। आपके किसी सहयोगी से अच्छा सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में भाग्य आपका साथ देगा। आपके काम का क्षेत्रों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक धन लाभ के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं और किसी तरह का खान पान से संबंधित या भूमि से उत्पन्न वस्तुओं का क्रय विक्रय करते हैं तो स्थितियां आर्थिक रुप से बेहतर हो सकती हैं। कामकाज से संबंधित यात्रा ज्यादा करनी पड़ती हैं। तनाव उत्पन्न होने के साथ साथ मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परंतु आर्थिक लाभ होते रहेंगे। उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको पद प्राप्ति का लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक मासिक राशिफल
अचानक भाग्य उन्नति होने की संभावना पाई जाती है। आपके कार्य व्यवसाय को लेकर इस माह में भागदौड़ तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इस माह में कार्य क्षेत्र को लेकर यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती हैं। जिसकी वजह से शारीरिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। परंतु आर्थिक लाभ होने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धन संपत्ति प्राप्ति अच्छी हो सकती है। गुरु वृश्चिक राशि में संचरण कर रहा है तथा बुध गुरु के साथ वृश्चिक राशि में संचरण कर रहा है। जिससे आर्थिक लाभ के दृष्टि से स्थितियां बेहतर हो सकते हैं। पद प्राप्ति के लिए अच्छा समय हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता प्राप्त हो सकती है। इस माह में भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा अच्छी प्राप्त हो सकती है। परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपने करियर प्राप्ति के लिए कोई कोर्स या कोई तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

धनु मासिक राशिफल
इस माह में कार्य क्षेत्र को लेकर अपने जनों से वैचारिक मतभेद होने के कारण कामकाज को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कामकाज से संबंधित बाहर की यात्राएं स्थगित हो सकती हैं। किसी तरह का तनाव या उलझन के कारण पारिवारिक मतभेद हो सकता है। अनावश्यक यात्रा के कारण खर्च का बोझ बढ़ सकता है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्य को लेकर भाग दौड़ ज्यादा करना पड़ सकता है परंतु आर्थिक लाभ के दृष्टि से स्थितियां सामान्य रहेंगी। भाग्य आपका साथ दे सकता है परंतु यह स्थिति उत्तरार्ध में बेहतर हो सकती हैं। पूर्वार्द्ध में सूर्य नीच राशि का होने के कारण आर्थिक लाभ के दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं है। भाग्य सामान्य रूप से सांप देख सकता है। कामकाज को लेकर स्थिति तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। इस माह के पूर्वार्द्ध में अपने आप को व्यवस्थित कर किसी भी कार्य को करना लाभदायक हो सकता है। धन संचय के मामले में तथा सगे-संबंधियों के साथ सामान्य संबंध हो सकते हैं। अपने सगे संबंधियों से किसी तरह का नुकसान या किसी तरह का धोखा हो सकता है।

मकर मासिक राशिफल
इस माह में धन लाभ के साथ साथ उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे परंतु मन अशांत रह सकता है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यर्थ की भाग दौड़ होने के कारण चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। धन व्यय के योग इस माह में ज्यादा बन रहे हैं। अनावश्यक धन खर्च होने के कारण परेशानियां बढ़ सकते हैं। धन-धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। किसी भी कार्य की सफलता में विलंब होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक रुप से स्थितियां बेहतर हो सकती हैं परंतु बहुत ज्यादा प्रयास करने से धन लाभ प्राप्त होने की संभावना रहे हैं। इस माह में भाग्य आपका साथ दे सकता है और काम काज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। यह स्थिति इस माह के उत्तरार्द्ध में देखने को मिलेंगे। पूर्ण रुप से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। अन्यथा नुकसान दायक स्थितियां हो सकती हैं। इस माह में आपके अचानक बाहर की यात्रा सफल हो सकती हैं।

कुंभ मासिक राशिफल
इस माह में व्यावसायिक क्षेत्र में अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव के हालात बन सकते हैं। कई तरह के विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परंतु इन सबके बावजूद भी प्रयास से निर्वाह योग्य साधन बनते रहेंगे। साहस और पराक्रम के द्वारा किए गए कार्यों से सफलता प्राप्त होने की संभावना बनती है। सामाजिक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त होने के आसार हैं। शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो भाग दौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियों से भी लाभ प्राप्त होने की स्थिति बन रही है। व्यावसायिक स्थितियां बेहतर हो सकती हैं और पूर्वार्ध में थोड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इस माह के उत्तरार्द्ध में स्थिति बेहतर हो सकती हैं। मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहा है जो करियर तथा व्यवसाय के दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक होने के साथ-साथ यह सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति का योग अच्छा है तथा आपके सगे संबंधियों से संबंध भी बेहतर हो सकता है।

मीन मासिक राशिफल
इस माह में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेंगी। कामकाज को लेकर अर्थ लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप जहां भी जिस क्षेत्र में कार्यरत हैं वहां से लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक लाभ के लिए हर संभव प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। इस माह के अंतराल में किया जा सकता है। जिससे समय के अनुसार अच्छी सफलता प्राप्त हो। धन धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से अच्छी हो सकती हैं। इसलिए आप किसी तरह के अचल संपत्ति को लेकर ज्यादा गंभीर न रहे। कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर रहने की आवश्यकता है। जिससे आर्थिक लाभ प्राप्ति के योग से बने। आर्थिक निवेश कर सकते हैं। कामकाज के क्षेत्रों में वृद्धि करण किया जा सकता है। जिससे समय के अनुसार लाभ प्राप्त किया जा सके।

The post नवंबर राशिफल 2019: इस महीने किसके सितारे चमकेंगे और किसको मिलेगी चुनौती, पढ़ें मासिक राशिफल appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/whose-stars-will-shine-this-month-and-who-will-get-the-challenge/

No comments:

Post a Comment