दिवाली का त्यौंहार आ चूका हैं और घरों में साफ-सफाई के साथ इस त्यौंहार की तैयारी हो चुकी हैं। कई तरह के ताप बनाने के साथ ही विभिन्न सजावट भी की जाती हैं। सभी इस त्यौंहार का परिवार के साथ आनंद लेते हैं। ऐसे में सभी की चाहत होती है की ऐसी जगह जायें जहां घूमने-फिरने, खरीदारी करने और अच्छे खानपान का मजा लिया जा सके। इसलिए आज हम आपके लिए दिल्ली के कुछ प्रसिद्द दिवाली मेलों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आपको यह सब मिलेगा। तो आइये जानते हैं ये दिवाली मेलों के बारे में।
दिवाली मेला-मेरी दिल्ली उत्सव
खरीदारी के साथ-साथ खान और मनोरंजन, इस दिवाली मेले की यही खासियत है। पीतमपुरा के नज़दीक दिल्ली हाट में लगने वाले इस मेले में आपको खरीदारी के साथ स्वाद का भी मज़ा मिलेगा। तीन दिन तक लगने वाले इस मेले में लगभग 200 स्टॉल्स लगते हैं। इस बार यह मेला 2 नवंबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक चलेगा और इसके टाइमिंग शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक है।
ब्लाइंड स्कूल दिवाली मेला
यह मेला दिल्ली में साल में एक बार लगता है और काफी विशेष है। इस मेले की शुरुआत ब्लाइंड स्कूल ऑफ रिलेफ असोसिएशन, नई दिल्ली, ने की थी। इसमें उन आइटम्स को बेचा जाता है, जिन्हें ब्लाइंड स्कूल के बच्चे बनाते हैं। इस मेले में एडमडेड लैम्प से लेकर सचावटी दी और मोमबत्तियां भी मिलती हैं। यह मेला ओबरॉय होटल के पास लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर लगता है। इस बार यह मेला 29 अक्टूबर से शुरू होगा और 4 नवंबर तक चलेगा। इसका टाइमिंग सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक है।
डिफेंस कॉलोनी दिवाली बाज़ार
डिफेंस कॉलोनी के सबसे पॉश इलाके में लगने वाला यह मेला अपने रंगीनफुल अंदाज़ के लिए जाना जाता है। यहां आपको दिवाली के लिए कलरफुल दिया से लेकर अन्य चीजें भी मिल जाएंगे। माहौल को और मज़ेदार बनाने के लिए यहां डीजे और डांस परफॉर्मेंस भी आयोजित किए जाते हैं। यह बाजार 28 से 29 अक्टूबर तक लगेगा। इसका टाइमिंग शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक है।
सुंदर नगर दिवाली मेला
यह दिल्ली के सबसे पुराने दिवाली मेला में से एक है। यह मेला काफी पॉप्युलर है क्योंकि यहां हर तबके लोगों को उनकी पसंद और बजट की चीजें आराम से मिल सकती हैं। यहां पर ढेर सारे शॉपिंग स्टोल्स हैं, जहां दिवाली से संबंधित लगभग सभी आइटमों में सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। यहां बिकने वाली चीजों में सबसे प्रसिद्ध हैं, हस्तशिल्प, जूलरी, कपड़े, बैग, कलरफुल फ्लोटिंग कैंडल्स, दिए और दिवाली की अन्य चीजें।
दिल्ली हाट दिवाली मेला
दिल्ली हाट खरीदारी और हस्तशिल्प की चीज़ों के लिए लोगों के बीच पहले से ही काफी सर्प्युलर है और यहां हर साल दिवाली मेले का आयोजन किया जाता है। यहां लगने वाले स्टॉल्स पर लगभग हर आइटम मिल जाता है। इस बार यह मेला 2 नवंबर से 4 नवंबर तक चलेगा।
The post दिल्ली के इन 5 मेलों में ले सस्ते सामान और खानपान का मजा appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/enjoy-cheap-goods-and-food-at-these-5-fairs-of-delhi/
No comments:
Post a Comment