एस्ट्रिजेंट एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है | एस्ट्रिजेंट का प्रयोग आपकी स्किन में कसाव लाकर आपकी त्वचा को मुलायम व सिल्की बना देता है| यह आपकी त्वचा की समस्या जैसे कील, मुहांसो को दूर करने में सहायक होता है| आइये जाने कैसे निखारे इन घरेलू एस्ट्रिजेंट से अपनी त्वचा को –
1 पपीते से बना एस्ट्रिजेंट – पपीते से एस्ट्रिजेंट बनाने के लिए पपीते की एक फांक को मैश कर लें और इस पेस्ट में एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद मिला लें| अब इस पेस्ट को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें| थोड़ी देर बाद इस पेस्ट से अपने चेहरे पर हलके हाथो से मालिश करें और 5 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दे| 5 मिनट बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें|
2 गुलाब जल से बना एस्ट्रिजेंट -गुलाब जल का एस्ट्रिजेंट बनाने के लिए एक पानी में मुट्ठी भर ताज़ा गुलाब के पेटल्स दाल कर इसे 20 मिंट उबाल लें| इसे कुछ देर ठंडा होने दें| जन पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी को छान कर एक बोतल में भर कर फ्रिज में रख दें| 1 चम्म्च गुलाब जल में 1-2 बूंदे ग्लिसरीन की मिला लें और चेहरे पर लगा लें| इस लोशन को आप रोज़ाना चेहरे पर लगाएंगे तो आपके चेहरे से झुर्रियां गायब हो जाएँगी और त्वचा में कसाव आ जाएगा| रोज़ाना एस्ट्रिजेंट से आपकी त्वचा की टैनिंग दूर हो जाएगी|
3 एलोवेरा से बना एस्ट्रिजेंट लगाएं – एलोवेरा बना एस्ट्रिजेंट बेस्ट होम मेड एस्ट्रिजेंट है| एलोवेरा की पत्तियों का जूस निकाल लें और इसे फ्रिज में रख लें| इस जूस को आप रोज़ाना चेहरे पर लगाएं| 15 मिनट तक इसे लगे रहने दे| फिर पानी से चेहरा धो लें|
4 संतरा, नीबू, टमाटर का लोशन – आप संतरा, नीबू, ककड़ी और टमाटर का जूस सामान मात्रा में मिला लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें| 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें| इस एस्ट्रिजेंट लोशन से आपके चेहरे पर ताज़गी आ जाएगी|
5 एप्पल, विनेगर एस्ट्रिजेंट लोशन – एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में 1 चम्मच पानी अच्छे से मिला लें| अब 1 कॉटन बॉल को इसमें अच्छे से भिगोकर, इस लोशन को अपने चेहरे पर लगाएं| 15 मिनट इसे लगे रहने दे फिर चेहरा धो ले| आप इस लोशन को सुबह व शाम दोनों समय लगा सकती है| इससे आपकी त्वचा मुलायम बन जाएगी|
The post इन घरेलू चीजों से बनायें एस्ट्रिजेंट लोशन, जो देगी आपकी चेहरे को खास चमक appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/make-an-amazing-lotion-with-these-household-items-which-will-give-your-face-a-special-glow/
No comments:
Post a Comment