Thursday, October 24, 2019

भाई दूज पर चित्रगुप्त महाराज की पूजा क्यों की जाती है?

हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत बड़ा और खुशहाली का माना जाता है। जैसा कि आप जानते हैं कि दिवाली का त्योहार 5 दिनों तक चलता है – इसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज आदि मनाए जाते हैं, जिसमें सबसे आखिरी दिन भाई दूज का महान पर्व मनाया जाता है। बता दें कि इस तिथि से यमराज और द्वितीया तिथि का सम्बन्ध होने के कारण इसको यमद्वितिया भी कहकर पुकारा जाता है।

भाई दूज के दिन क्या होता है

इस शुभ दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं, उनका स्वागत सत्कार करती हैं और साथ ही उनकी लम्बी आयु की कामना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु की संभावना कम हो जाती हैं। आश्चर्य की बात यह है कि भईया दूज के दिन ही यमराज के सचिव चित्रगुप्त जी की भी पूजा-अर्चना होती है।

भाई दूज की पूजा विधि

भाईदूज के दिन भाई और बहन दोनों को मिलकर सुबह के समय यम, चित्रगुप्त, यम के दूतों की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद सूर्यदेव के साथ ही इन सभी को भी अर्घ्य देना चाहिए। प्रार्थना के बाद बहन अपने भाई का टीका करें, अक्षत लगाएं और भाई को भोजन कराएं। भोजन के पश्चात भाई यथाशक्ति बहन को उपहार या दक्षिण दें

चित्रगुप्त भगवान कौन है. यहां जानें उनकी महिमा

दरअसल, चित्रगुप्त भगवान का जन्म ब्रह्मा जी के चित्त से ही हुआ था। इनका काम है हम प्राणियों के कर्मों का हिसाब किताब करना और मुख्य रूप से इनकी पूजा भाई दूज के दिन ही होती है। कहते हैं कि इनकी पूजा से लेखनी, वाणी और विद्या का वरदान प्राप्त होता है।

चित्रगुप्त भगवान की पूजा विधि

प्रातः काल यानी कि सुबह-सुबह पूर्व दिशा में चौक बनाएं।अब इस पर चित्रगुप्त भगवान के विग्रह की स्थापना जरूर करें। अब आप उनके समक्ष घी का दीपक याद से जलाएं, पुष्प और मिष्ठान्न भी अर्पित करें। आप उन्हें एक कलम भी अर्पित जरूर से करें। इसके बाद एक सफेद कागज पर हल्दी लगाकर उस पर “श्री गणेशाय नमः” लिखें और फिर “ॐ चित्रगुप्ताय नमः” 11 बार याद से लिखें।

इसी के साथ अब आप भगवान चित्रगुप्त से विद्या,बुद्धि और लेखन का वरदान याद से मांगे। वहीं, जो कलस आपने भगवान चित्रगुप्त को चढ़ाया था उसे सुरक्षित रखें और पूरे भर उस कलम का प्रयोग करें।

The post भाई दूज पर चित्रगुप्त महाराज की पूजा क्यों की जाती है? appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/why-is-chitragupta-maharaj-worshiped-on-bhai-dooj/

No comments:

Post a Comment