Saturday, October 19, 2019

हरी मूंग की दाल खाने के होते है अनेक फायदे

दाल आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है और दालें स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पाचन की दृष्टि से भी बहुत ज्यादा लाभदायक होती हैं। प्रोटीन के अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, कई प्रकार के विटामिन्स, फॉस्फोरस और खनिज जैसे तत्व पाए जाते हैं|

जो शरीर स्वास्थ रखने के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों को भी बहुत दूर रखते हैं। लेकिन आप सोचते होंगे कि बाजार में अलग अलग तरह की दालें उपलब्ध हैं तो इनके क्या क्या फायदे होते हैं। इसलिए आज हम आपको हरी दाल यानि मूंग की दाल खाने के फायदे बता रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही कभी पता होगा।

वजन कम करने में सहायक- अगर आप हेल्दी और शाकाहारी खाने से अपना वजम बहुत जल्द कम करना चाहते हैं तो आपके लिए हरी दाल काफी फायदेमंद होगी। ये दाल न सिर्फ आपकी कैलोरी इनटेक घटाती है बल्कि आपको लंबे वक्त तक भूख भी नहीं लगने देती। रात के खाने में आप चपाती के साथ एक कटोरी मूंग दाल अवश्य खाएं, और बस, आपको भरपूर पोषण मिल जाएगा।

ब्लड प्रेशर पर नियंत्रित रहता है- मूंग की दाल के नियमित फैसले से ब्लड प्रेशर हमारे कंट्रोल में रहता है और साथ ही कॉलेस्ट्रॉल लेवल भी बहुत कम होता है। बता दें कि हरी दाल सोडियम के प्रभाव को बहुत कम करता है, जिससे कि ब्लड प्रेशर बढ़ता नहीं है। ऐसे में आपको हेल्दी और एक्टिव जिंदगी जीने में बहुत आसानी होती है।

आयरन का अच्छा सोर्स- हरी दाल शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करता है और शाकाहारी लोगों के लिए यह आयरन लेने का बहुत अच्छा सोर्स भी साबित हो सकता है। आप हरी दाल के नियमित सेवन से आयरन की कमी पूरी कर सकते हैं और आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।

स्किन के लिए भी फायदेमंद- आपको बता दें कि जब आप सूरज की किरणों या फिर पर्यावरण प्रदूषण के संपर्क में आते हैं तो आपकी त्वचा में फ्री रेडिकल्स घुस जाते हैं, जिससे कि त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर आप अपने खाने में मूंग को शामिल करते हैं तो आपको एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे जो कि फ्री रैडिकल्स से लड़कर आपकी त्वचा तो स्किन कैंसर से बचा लेंगे।

The post हरी मूंग की दाल खाने के होते है अनेक फायदे appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/there-are-many-benefits-of-eating-green-moong-dal/

No comments:

Post a Comment