दिवाली का त्योहार जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस बार यह 27 अक्टूबर के दिन मनाया जाना है। यह त्यौहार हिंदुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। माना जाता है कि इस दिन लक्ष्मी के पूजन करने से धन की कमी नहीं रहती है। दिवाली आने से पहले लोग अपने घरों और आस-पास की सफाई करने लगते हैं।

लोगों में दिवाली के त्यौहार को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। यह दिवाली और भी खास हो सकती है और आप मां लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखकर अपने घर लाना होगा। आइए आज हम आपको बताते हैं कि इस दिवाली लक्ष्मी पूजन के अलावा आप क्या करें जिससे मां की आप पर कृपा बनी रहेगी।
दिवाली पर करें ये काम-
- दीपावली के दिन आप एक पीपल का पत्ता ले आएं और इसे पूजा घर में रख दें। यदि आप एक पीपल का पेड़ लगा सकते हैं तो इस दिन अवश्य लगाएं। ऐसा करने से आपको पैसे की कमी कभी नहीं होगी।
- किन्नरों को हमारे समाज में शुभ कामों में महत्व दिया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि किन्नर को खुश कर आप धनवान बन सकते हैं। इसके लिए आपको दीपावली पर किन्नरों को कुछ उपहार या पैसे देकर उनसे एक रूपये का सिक्का मांग लें और उसे अपनी तिजौरी में रख दें। इससे आपके पास पैसे की कमी कभी नहीं होगी।
- इस दीपावली आप सफेद वस्तुओं का दान करें। आप इसके सफेद मिठाई या सफेद कपड़े ले सकती हैं। ऐसा करने से आपके घर में पैसे की किल्लत कम होगी।
- दिवाली के दिन आप अपने घर पर मांगने आए किसी भी व्यक्ति को खाली हाथ न जाने दें, कुछ न कुछ अवश्य दें।
- दिवाली के दिन बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीया जरूर जलाएं और ऐसा करने से आपके जिंदगी में गरीबी कम होगी।
The post इस दिवाली इन चीजों को लाएं अपने घर, होगी धन की बरसात appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/bring-these-things-to-your-home-this-diwali-it-will-rain-of-wealth/
No comments:
Post a Comment