नीम एक तरह की औषधि होती है। नीम की पत्तियां भी बहुत ही अधिक लाभकारी होती है। नीम हमें बहुत सारी परेशानियों से पूरी तरह बचाता है । लेकिन क्या आप जानते है कि नीम की पत्तियों के साथ नीम का तेल भी हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह नीम का तेल आपके लिए लाभकारी होता है। नीम के तेल का प्रयोग सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए लाभकारी होता है। नीम का तेल कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्राचीन समय से उपयोग किया जा रहा है। जिनमें प्रमुख रूप से मधुमेह, मलेरिया, यौन संक्रमण, गठिया आदि बीमारियां शामिल हैं। इसके साथ ही साथ नीम का तेल कई बीमारियों के उपचार के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
स्वस्थ त्वचा: एक प्राकृतिक जलरोधी या हाइड्रोफोबिक होने के नाते नीम तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सूखी त्वचा के लिए नीम बहुत लाभकारी होता है। एक्जिमा से स्किन पर सूजन और खुजली होती है। इसके लिए रूखी तत्वा या खुजली वाली जगह पर नीम का तेल लगाएं।
निशान दूर करने में: जलने की वजह से शरीर में जख्म बन जाने पर नीम का तेल लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं। इन्फेक्शन से बचाता है। कील-मुंहासों और त्वचा के दाग भी दूर हो जाते है।
रुसी दूर करे: आपको अपने बालों स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। आपके बालों की देखरेख करना महत्वपूर्ण हैं बालों को चमकदार, स्वस्थ बाल के लिए,सूखापन दूर करने के लिए नीम के तेल का प्रयोग करें। नीम का तेल नियमित लगाने से सिर की खुशकी दूर होगी जिससे रूसी की समस्या ठीक हो जाएगी।स्वस्थ त्वचा- सूखी त्वचा के लिए नीम बहुत लाभकारी होता है। एक्जिमा से स्किन पर सूजन और खुजली होती है। इसके लिए रूखी तत्वा या खुजली वाली जगह पर नीम का तेल लगाएं।
चेहरे पर झुर्रियों को कम करता है: आपको अपने चेहरे पर नीम तेल का उपयोग करते समय सावधानी रखना चाहिए। आपके चेहरे की त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है नीम में ऑक्सीकरण रोधक तत्व होते है जो चेहरे में होने वाले परिवर्तनों को रोक देते हैं। नीम का तेल लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती है।
मलेरिया: कई प्रकार के कीटनाशकों में नीम के तेल का उपयोग किया जाता है। इसलिए नीम तेल का उपयोग मच्छरों से बचने के लिए भी फायदेमंद होता है। नीम से मलेरिया जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इससे मच्छर और पैदा होने वाले लार्वा को खत्म किया जा सकता है। नीम का तेल मच्छरों पर बेहद असरदार होता है। नीम के तेल से मलेरिया पर काबू पाया जा सकता है।
The post नीम के तेल में छुपा है कई बीमारियों का इलाज, जानें इस्तेमाल करने का तरीका appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/neem-oil-is-hidden-in-many-diseases-learn-how-to-use/
No comments:
Post a Comment