दिवाली के मौके पर घर जाने का मौका नहीं मिला है तो परेशान मत हों। इस दिवाली दिल्ली के इन शानदार मंदिरों के दर्शन के लिए जाएं। इन जगहों पर दिवाली के मौके पर पर बहुत ही सुंदर लाइटिंग के साथ ही बड़े ही विधि-विधान से पूजा की जाती है। अपने त्योहार को यादगार बनाने का ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा। तो चलिए हम बताते हैं कि दिवाली के मौके पर किन मंदिरों में जा सकते हैं।

लक्ष्मी नारायण मंदिर दिल्लीवालों के बीच यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर भगवान लक्ष्मी और विष्णु की प्रतिमा स्थापित है। दिवाली के मौके पर इस मंदिर की खूबसूरत ही देखने लायक होती है। बेहद आकर्षक तरीके से इसकी सजावट की जाती है और दिवाली की पूजा पूरे विधि से की जाती है। लक्ष्मी नारायण मंदिर को बिरला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की स्थापना 1939 में उद्योगपति जे. के. बिरला ने करवाई थी। एक बात जो बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इस मंदिर का उद्घाटन महात्मा गांधी के हाथों हुआ था। 7 एकड़ में फैले इस मंदिर में दिवाली की पूजा का विशेष अनुष्ठान भी किया जाता है।
इस्कॉन मंदिर इस्कॉन मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण और राधा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस मंदिर में दिवाली के मौके पर बड़ी ही सुंदर सजावट की जाती है। अगर दिवाली के मौके पर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहें हैं तो इस्कॉन मंदिर एक बेहतरीन जगह है। यहां पर भगवान की पूजा के साथ ही आप सुंदर बगीचों और पार्क में टहलने और बच्चों के साथ खेलने का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। तो इस बार दिवाली की छुट्टियों में इस्कॉन मंदिर के दर्शन के लिए जाएं तो यहां के बगीचे और पार्क में घूमना न भूलें।
काली बाड़ी मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है काली बाड़ी मंदिर। इस मंदिर में त्योहारों के समय बड़ी ही रौनक रहती है। खासतौर पर दुर्गा पूजा के समय। दिवाली पर भी इस मंदिर में भव्य सजावट के साथ ही पूजा-अर्चना भी की जाती है।
अक्षरधाम मंदिर दिल्ली के मंदिरों का जिक्र हो और अक्षरधाम मंदिर का नाम न आए। दिवाली की सुंदर और भव्य सजावट देखनी हो तो ये मंदिर सबसे खास है। यहां पर दिवाली के मौके पर बहुत ही आकर्षक लाइटिंग की जाती है। अक्षरधाम मंदिर केवल दिल्लीवालों के लिए हीं नहीं बल्कि सैलानियों के लिए भी एक बढ़िया टूरिस्ट स्पॉट है।
The post दिवाली पर करें दिल्ली के इन मंदिरों के दर्शन, मां लक्ष्मी की पूजा से लेकर सजावट तक सबकुछ है खास appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/visit-these-temples-of-delhi-on-diwali-2/
No comments:
Post a Comment