हर महिला की चाहत होती है कि उनकी स्किन भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग और चमकदार रहे। नेचुरल ग्लोइंग स्किन उम्र के साथ साथ कम हो जाती हैं। चेहरे का ग्लो कम होने कारण बिजी लाइफस्टाइल भी है। बिजी लाइफस्टाइल के कारण भी चेहरे का ग्लो कम हो जाता है। बदलते लाइफस्टाइल में सही खान पान नहीं होने की वजह से चेहरे का ग्लो कम हो जाता हैं और चेहरा थका थका सा दिखने लगता हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं पार्लर और ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार ब्यूटी ट्रीटमेंट से ग्लो कम समय के लिए रहता है। अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग चमकदार स्किन चाहते है, तो रात को इन टिप्स को फॉलो करें पानी पीने से चेहरे पर ग्लो आता हैं।
इसलिए आपने पढ़ा होगा कि अधिकतर एक्ट्रेस चेहरे के ग्लो के लिए दिन में ज्यादा मात्रा में पानी पीती हैं। अगर आप भी 24 घंटे अपने चेहरे पर ग्लो चाहती हैं तो रात को सोने से पहले एक गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से आपको मिलेगा नेचुरल ग्लो चेहरे के ग्लो के जरुरी है कि आप अपने खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। स्किन के ग्लो के लिए गाजर बुहत ही फायदेमंद है। रात को सोने से पहले गाजर खाने से डेड सेल्स को खत्म किया जा सकता है। गाजर में विटामिन सी, ए और बी पाया जाता है। जो कि ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत मददगार है। नेचुरल ग्लो के लिए कॉफी का पेस्ट बहुत ही अच्छा होता हैं।चेहरे के ग्लो के लिए कॉफी का पेस्ट चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद चेहरा धो लें, ऐसा करने से चेहरे पर निखार आ जाएगा।
कॉफी से फेशियल करने से चेहरे की डेड स्किन हट जाती है। इससे त्वचा सॉफ्ट और चमकदार होती हैं। कॉपी पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें, उसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं। इसके बाद कच्चा दूध और शहद मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहती है तो रात को सोने से पहले दूध में शहद मिलाएं और 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें । दूध में लैक्टिक ऐसिड होता है जो कि त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। एवोकाडो को नेचुरल एंटी एजिंग फल हैं।
एवोकाडो स्किन के लिए हेल्दी हैं। एवोकाडो से नेचुरल फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगानें से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो जाएंगी। एवोकाडो को डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। संतरा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। संतरा खाने से चेहरे पर निखार आता है। चेहरे के निखार के लिए रोज एक संतरा खाना चाहिए। वहीं चेहरे पर संतरा लगाने से भी ग्लो आता है। संतरे कि छिलके के पाउडर के साथ गुलाब जल और मुल्तानी मट्टी से पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ समय बाद चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।
The post अगर चाहते हैं नेचुरल ग्लोइंग स्किन तो रात सोने से पहले जरूर करें ये काम appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/if-you-want-natural-glowing-skin-then-do-this-work-before-sleeping-at-night/
No comments:
Post a Comment