Tuesday, March 31, 2020

लॉकडाउन के बीच बड़ा फैसला, व्हाट्सएप पर लगाया जाएगा केवल 15 सेकंड का वीडियो स्टेट्स

अगर आपको व्हाट्सएप पर रोज-रोज नए स्टेट्स वीडियो लगाना पसंद है, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। फेसबुक के मालिकाना हक वाली मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर अब सिर्फ 15 सेकंड का स्टे्टस वीडियो लगाने की अनुमति होगी। जबकि पहले 30 सेकंड तक का स्टेट्स वीडियो डाला जा सकता था।

खबरों के अनुसार, भारत में लॉकडाउन में सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर पर ट्रैफिक को घटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर व्हाट्सएप की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

बता दें कई यूजर इस बदलाव से खुश नहीं हैं। वे नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो लॉकडाउन के चलते देश में इंटरनेट नेटवर्क पर दबाव बहुत ज्यादा अधिक बढ़ गया है, क्योंकि घरों में बंद लोग अब मोबाइल का उपयोग अधिक कर रहे हैं।

इसके साथ ही घर आफिस का काम कर रहे लोग भी इंटरनेट का काफी अधिक प्रयोग कर रहे हैं। इस संबंध में डब्ल्यूबीटाइंफो की ओर से रविवार को एक ट्वीट किया गया।

ट्वीट में कहा गया कि आप अब 16 सेकंड के वीडियो को व्हाट्सएप स्टेट्स नहीं बना सकते। सिर्फ 15 सेकंड तक के वीडियो को इसकी इजाजत है। भारत में यह निर्णय लिया गया है और यह सर्वर इंस्फ्रास्ट्रक्चर के ऊपर से दबाव को घटाने की एक पहल बड़ी है।

भारत में 40 करोड़ यूजर : भारत में करीब 40 करोड़ व्हाट्सएप यूजर हैं। लांच के वक्त इस मैसेजिंग एप पर 90 सेकंड से लेकर तीन *मिनट तक के वीडियो की अनुमति थी।

The post लॉकडाउन के बीच बड़ा फैसला, व्हाट्सएप पर लगाया जाएगा केवल 15 सेकंड का वीडियो स्टेट्स appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/big-decision-between-lockdown-whatsapp-will-be-imposed-only-on-15-second-video-states/

No comments:

Post a Comment