Sunday, March 22, 2020

दिल्ली के साथ इन राज्यों को किया गया लॉकडाउन, बॉर्डर हुए सीज…

दिल्ली में कोरोनावायरस के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। यह लॉकडाउन 23 मार्च सुबह 6 बजे से 31 मार्च रात 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। इसके अलावा दिल्ली में सभी घरेलू उड़ानों पर 31 मार्च तक प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, इस दौरान जरूरत के सामानों की दुकान खुली रहेगी। खाने पीने का सामान, मेडिकल, अस्पताल, दूध मिलता रहेगा। उधर, तेलंगाना, बिहार और आंध्र में भी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

बिहार में भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की सभी सीमाएं बंद रहेंगी। हालांकि, बिहार में लॉकडाउन जिला स्तर पर रहेगा। ग्रामीण स्तर पर सेवाएं खुली रहेंगी।

अपडेट्स

केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अभी तक 27 मामले सामने आए हैं। उनमें से 6 को वायरस एक दूसरे से फैला है, 21 विदेशी देशों से ही वायरस से संक्रमित होकर आए थे।

सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन स्थाई और कॉन्ट्रैक्चुअल – दोनों कर्मचारियों को ऑन-ड्यूटी माना जाएगा। कंपनियों को इस अवधि के लिए उन्हें वेतन देना होगा।

जरूरी सामान लेते वक्त घर का एक ही सदस्य बाहर जाने के निर्देश।

दिल्ली से सटे हुए सभी बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। सिर्फ खाने पीने, दूध और जरूरी चीजें ही आने की अनुमति दी जाएगी।

क्या होता है लॉकडाउन ?

लॉकडाउन किसी आपदा के समय लागू की जाती है। पश्चिमी देशों में यह पहले भी लागू हो चुकी है। लेकिन भारत में यह पहली बार हो रहा है। इससे पहले भारत में कर्फ्यू या धारा 144 लागू होती रही है। लॉकडाउन का मतलब होता है कि सिर्फ आवश्यक और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा।

क्या बंद रहेगा-

प्राइवेट और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। लोकल ट्रेन और मेट्रो बंद। सभी बस, ऑफिस, सभी कंपनी, सभी गोदाम, सभी धार्मिक स्थल, प्राइवेट दफ्तर बंद लेकिन सैलरी नहीं कटेगी।

क्या खुला रहेगा:-

बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, दूध-किराने की दुकानें खुले रहेंगे। पुलिस, अस्पताल, राशन, बिजली, जल विभाग खुले रहेंगे। सिर्फ 25% सरकारी बसें चलेंगी।

उधर, कर्नाटक ने भी अपने बॉर्डर को सील कर दिया है। इसके अलावा येदियुरप्पा सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को 2 महीने फ्री राशन देने का ऐलान किया है। राज्य में 31 मार्च तक आंशिक तौर पर लॉकडाउन रहेगा।

The post दिल्ली के साथ इन राज्यों को किया गया लॉकडाउन, बॉर्डर हुए सीज… appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-states-were-lockeddown-with-delhi-border-seized/

No comments:

Post a Comment