Monday, October 21, 2019

ये हैं भारत की 4 खास ऐतिहासिक इमारतें, जानिए क्या है यहां की खासियत

भारत में बहुत सी ऐतिहासिक ईमारतें है जहां घूमने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। आगरा भारत के उन्ही शहरों में एक है जहां बहुत से ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ऐतिहासिक इमारतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जो ताज महल की तरह ही खूबसूरत हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

खजुराहो के मंदिर- खजुराहो के मंदिर भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना हैं। यहां चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए खूबसूरत मंदिरों में की गई कलाकारी इतनी सजीव है कि कई बार मूर्तियां खुद बोलती हुई मालूम देती हैं।

हुमायूं का मकबरा- दिल्ली स्थित हुमायूं का मकबरा मुगल वास्तुकला का नायाब नमूना है। 16वीं सदी का यह मकबरा यूनेस्को के विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल है। अगर आप दिल्ली जाते हैं। तो इस इमारत को जरूर देखने जाएं।

महाबत मकबरा- महाबत मकबरा गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है। शुरुआत में इसे जूनागढ़ के नवाब अपने निजी महल के तौर पर इस्तेमाल करते थे। अपनी वास्तुकला के लिए पहचानी जाने वाली यह इमारत सबसे पुराने मुगल स्मारकों में से एक है।

मैसूर महल- मैसूर महल अपनी भव्यता के साथ-साथ आलीशान बगीचे और शाही अंदाज़ के लिए जाना जाता है। कर्नाटक में मैसूर के केंद्र में स्थित यह वहां के राजा का महल है और देश की सबसे शानदार संरचनाओं में से एक है। इसे अंबा विलास के नाम से भी जाना जाता है।

The post ये हैं भारत की 4 खास ऐतिहासिक इमारतें, जानिए क्या है यहां की खासियत appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-are-4-special-historical-buildings-of-india-know-what-is-the-specialty-here/

No comments:

Post a Comment