मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी या उनसे बने आभूषण खरीदने की परंपरा चली आ रही है। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें साल भर शुभ फल देती हैं। इस वर्ष धनतेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को है। ऐसे में आइए जानते हैं वो 5 चीजें, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने पर पूरे साल सौभाग्य बना रहता है।

धनिया के बीज
धनतेरस पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित करने के बाद उसे अपनी तिजोरी में रखा जाता है, इसलिए इस दिन धनिया लेना न भूलें।
बर्तन
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा भी है। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
व्यवसाय से जुड़ी चीजें
धनतेरस के दिन अपने काम से जुड़ी कोई चीज अवश्य खरीदें। इस दिन खरीदे गए सामान की पूजा करने से ही लाभ मिलता है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान
धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ होता है। इस दिन खरीदा गया सामान वर्षों तक उपयोग में आता है।
झाड़ू
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन झाडू खरीदने से आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। इस दिन झाड़ू का पूजन करना फलदायक होता है।
The post धनतेरस पर अगर इन पांच चीजों को नहीं खरीदा तो अधूरा रह जाएगा आपका त्योहार appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/if-you-do-not-buy-these-five-things-on-dhanteras/
No comments:
Post a Comment