Saturday, February 22, 2020

चीन के युलोंग पर्वत पर 18,360 फीट की है सबसे ऊंची चोटी, 15,350 फीट तक केबल से जा सकते हैं लोग

यह फोटो चीन के जेड ड्रैगन स्नो माउंटेन (युलोंग पर्वत) व उसकी तलहटी में बने मुक्ताकाश थिएटर का है. यहां पर 13 चोटियां हैं, जिनमें सबसे ऊंची शानजिदो 18,360 फीट की है. यह इलाका युलोंग स्नो माउंटेंन नेशनल सीनिक एरिया और नेशनल जियोलॉजिकल पार्क के अधीन आता है. इस पार्क में केबल कार से 15,350 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रेक्षण प्लेटफॉर्म तक पहुंचा जा सकता है, जहां से बर्फीली चोटियों को करीब से देखा जा सकता है. हालांकि, अत्यधिक ऊंचाई की वजह से यहां पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. वर्ल्ड फोटोग्राफी अवार्ड के लिए चयनित इस फोटो को खींचने के लिए चीन की शिन चेंग ने चार दिन तक इंतजार किया, ताकि बादल हट सकें.

The post चीन के युलोंग पर्वत पर 18,360 फीट की है सबसे ऊंची चोटी, 15,350 फीट तक केबल से जा सकते हैं लोग appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/chinas-yulong-mountain-is-the-highest-peak-of-18360-feet-people-can-go-up-to-15350-feet-by-cable/

No comments:

Post a Comment