Friday, February 28, 2020

पार्टी में पहनना है येलो कलर, बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

येलो एक ऐसा कलर है, जो मन को ताजगी से भर देता है। खासतौर से, स्प्रिंग सीजन में अक्सर लड़कियां पीला रंग पहनना काफी पसंद करती हैं। यह कलर मूड को बूस्टअप करके हैप्पीनेस का अहसास देता है। आप इस कलर को सिर्फ केजुअल में ही नहीं, बल्कि पार्टी में भी आसानी से पहन सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं। वैसे सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस कलर को पहनना काफी पसंद करती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने येलो कलर का टाई डाई गाउन पहना था। इसके अलावा करीना कपूर ने भी अपने भाई अरमान जैन की शादी में येलो कलर को ही प्राथमिकता दी थी। इसलिए अगर आप भी पार्टी में कुछ खास पहनना चाहती हैं तो येलो कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।

आज हम आपको मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना कपूर के कुछ बेहतरीन येलो कलर आउटफिट के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी काफी अच्छे लगेंगे और आप इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ येलो आउटफिट लुक-

मलाइका अरोड़ा

मलाइका का येलो कलर आउटफिट स्टाइल एकदम खास है और यह किसी भी महिला को काफी पसंद आएगा। इस लुक में मलाइका ने georgeschakraofficial ब्रांड का येलो कलर टाई डाई गाउन पहना है। इस वन स्लीव्स गाउन को शोल्डर से पफ लुक दिया है। साथ ही थाई स्लिट लुक इसे और भी खास बना रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने gehnajewellers1 ब्रांड की एसेसरीज पहनी है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स लुक मलाइका पर काफी अच्छा लग रहा है।

तारा सुतारिया

तारा ने येलो कलर को इंडियन वियर लहंगा के रूप में कैरी किया है। इस लुक में तारा ने punitbalanaofficial ब्रांड का येलो कलर लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ तारा ने स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है। लहंगे में साइड में लटकन का इस्तेमाल किया गया है, जो लहंगे के लुक को और भी खास बना रहा है। एसेसरीज में तारा ने खूबसूरत नेकपीस पहना है। वहीं सटल मेकअप और ओपन हेयर विद वेव्स से तारा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

भूमि पेडनेकर

अगर आप वेस्टर्न वियर में येलो कलर को एक बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में पहनना चाहती हैं तो भूमि का यह लुक देखें। इस लुक में भूमि पेडनेकर ने rudrakshdwivedi ब्रांड का येलो गाउन पहना है। इस georgette गाउन को fringe लुक दिया गया है, जो इसे और भी खास बना रहा है। गाउन में थाई स्लिट लुक है, साथ ही गाउन के लुक को फुल स्लीव्स लुक दिया है। अपने इस लुक में भूमि ने नो एसेसरीज लुक रखा है। भूमि के इस लुक को divyakdsouza ने स्टाइल किया है।

करीना कपूर

करीना कपूर खान ने येलो कलर को इंडियन वियर साड़ी के रूप में पहना है। हाल ही में जब उनके भाई की शादी थी, तब करीना ने इस येलो साड़ी को पहना था। इस लुक में करीना ने nikasha_official ब्रांड की प्रिंटेड साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ करीना ने गोल्डन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है। वहीं एसेसरीज में करीना ने birdhichand @jet_gems ब्रांड के हैवी ईयररिंग्स पहने हैं। लाइट मेकअप और बन लुक से करीना ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। करीना के इस लुक को tanghavri @nidhijeswani ने स्टाइल किया है।

The post पार्टी में पहनना है येलो कलर, बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/yellow-color-is-to-be-worn-at-party-take-inspiration-from-these-looks-of-bollywood-actress/

No comments:

Post a Comment