Wednesday, February 26, 2020

राष्ट्रपति भवन पर मेलानिया और इवांका ट्रंप व्हाइट कलर के सिंपल आउटफिट्स में आईं नज़र, देखें तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने भारत में अपने दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रपति भवन के दौरे के साथ की जहां उन्होंने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद से मुलाकात की। पहले दिन की तरह यूएस फर्स्ट लेडी ने एक बार अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। वहीं दूसरी ओर उनका बेटी इवांका ने भी दूसरे दिन अपने लुक से हर किसी को अपना फैन बना लिया।

फर्स्ट लेडी मेलानिया की बात तो वह व्हाइट कलर की प्रिंटेड शर्ट ड्रेस पहनी जोकि Carolina Herrera के कलेक्शन में से एक है। जिसके साथ उन्होंने रेड कलर की बेल्ट लगाई। इस लुक के साथ व्हाइट कलर की सैंडल पहने हुए नजर आईं।

फर्स्ट लेडी ने लाइट मेकअप के साथ, न्यूड लिपस्टिक और बालों को ओपन किया हुआ था।

वहीं दूसरी ओर इवांका ट्रंप के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से व्हाइट कलर की क्लासिक सुराही शेरवानी पहनी।

इस लुक के साथ इवांका ने हैवी हाई मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा हुआ था।

इससे पहले मेलिनिया जब अहमदाबाद पहुंची थी तो उन्होंने व्हाइट कलर का जंपसूट पहना था। जिसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर की सिल्क बेल्ट पहनी। जिसमें मैटालिक धागों से काम किया गया था।

वहीं इवांका के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लोर ड्रेस पहनी। जो एक नया फैशन गोल देती नजर आईं।

आपको बता दें कि इवांका इस ड्रेस को पहले भी पहन कर नजर आ चुकी हैं। साल 2017 में एक विदेश टूर के समय वह इस ड्रेस में नजर आई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया , बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ दोदिवसीय भारत दौरे पर आए हुए हैं।

The post राष्ट्रपति भवन पर मेलानिया और इवांका ट्रंप व्हाइट कलर के सिंपल आउटफिट्स में आईं नज़र, देखें तस्वीरें appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/melania-and-ivanka-trump-look-in-simple-outfits-in-white-color-at-rashtrapati-bhavan-see-photos/

No comments:

Post a Comment