Thursday, February 27, 2020

बर्फीली पहाड़ियों के लिए मशहूर है रोहतांग पास

रोहतांग पास हिमालय में स्थित एख खूबसूरत जगह है। यह एक खूबसूरत और प्राकृतिक नजारों से भरा ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं। इसलिए यहां भारी संख्या में पर्यटक आना पसंद करते हैं। रोहतांग मनाली- लेह के रास्ते में पड़ने वाली सुंदर और आकर्षक दर्रा है। जहां सर्दियों में बर्फ की चादर से घिरे पहाड़ बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं। तो आइए जानते हैं रोहतांग दर्रा की खासियत के बारे में..

कैसे करें एन्जॉय?

अगर आपको एडवेंचर्स चीजों का शौक है तो रोहतांग जरूर जाएं। यहां हिमालय के ऊंचे पहाड़ एक सार लाइन में खड़े बेहद सुंदर और मनमोहक दिखाई देते हैं। ऊंचे पहाड़ों से नीचे की तरफ बादल ऐसे दिखाई देते हैं मानो कोई भी इन्हें छू और फील कर सकता है। यहां दूर-दूर से पर्यटक बर्फ के ऊपर स्कीइंग, आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग का आनंद मनाने आते हैं।

कब जाएं रोहतांग घूमने?

वैसे तो यहां घूमने का सही समय जून से अक्तूबर महीने तक है‌। मगर कहीं आप रोहतांग में बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो आपको नवंबर महीने के बाद यहां जाने की तैयारी करनी चाहिए। इसके साथ ही अपने पहनने के लिए गर्म कपड़े, जूते और कोट लेकर जाना न भूलें।

व्यास मंदिर

व्यास नदी की स्थापना रोहतांग दर्रे से ही हुई थी। इस नदी को व्यास कुंड कहा जाता है। इसके पानी का स्वाद अद्वितीय माना गया है। मान्यताओं के अनुसार महाभारत पौराणिक ग्रंथ की रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास जी ने यहां कई वर्षों तक तपस्या की थी। इसके साथ ही कहा जाता है कि उनकी याद में ही व्यास मंदिर की स्थापना की गई है।

रोहतांग पास के आसपास घूमने की जगह

आप रोहतांग दर्रा जाने के रास्ते में आने वाली इन जगहों पर भी घूम सकते हैं।

सोलंग वैली

इस घाटी पर आप सर्दियों में अपनी फैमिली और खास दोस्तों के साथ यहां बर्फ के बीच स्कीइंग, पैराशूटिंग, जोरबिंग, घुड़सवारी का आनंद मना सकते हैं।

रेहला वाटर फॉल

यह एक खूबसूरत झरना है जो 2500 मीटर की ऊंचाई से बेहद सुंदर और सुहावना दिखाई देता लुभावनी है।

चंद्र और भागा नदियां

दो नदियों के मेल से बनी यह नदी चिनाब के रूप में मानी जाती है। इसके अद्भभुत नजारें देखने और मन को मोह लेने वाला होता है।

The post बर्फीली पहाड़ियों के लिए मशहूर है रोहतांग पास appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/rohtang-pass-is-famous-for-snowy-hills/

No comments:

Post a Comment