Friday, February 21, 2020

चमक जाएगी भारत की क़िस्मत, सरकार का जितना बड़ा भंडार है उससे 5 गुना बड़ा खजाना लगा हाथ

उत्तर प्रदेश में सोना का एक बड़ा भंडार मिला है. प्रदेश के सोनभद्र जिले की सोन पहाड़ी में 2700 टन और हरदी क्षेत्र में 646.15 टन सोने का भंडार होने का अनुमान है. भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की तरफ़ से शुक्रवार इसकी पुष्टि हो चुकी है और अब नीलामी की प्रकिया के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

जल्द ही सोने के ब्लॉकों की नीलामी कर दी जाएगी. सरकार की ओर से 7 सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है. ई-टेंडरिंग के ज़रिए इसकी नीलामी की जाएगी. इससे पहले, खनिज स्थलों की जियो टैगिंग के लिए सात सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट 22 फरवरी तक लखनऊ को सौंपी जाएगी.

साल 2005 से ही यहां पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम ने अध्ययन करके सोनभद्र में सोना होने के बारे में बताया था और इस बात की पुष्टि भी 2012 में हुई कि सोनभद्र की पहाड़ियों में सोना मौजूद है. हालांकि, इस पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाते हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है. करीब 12 लाख करोड़ रुपए की खनिज संपदा मिलने का अनुमान है.

सोनभद्र की इस खोज से भारत की क़िस्मत पलट सकती है. विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार, भारत के पास इस समय 626 टन सोने का भंडार है. जबकि सोनभद्र में पाया गया सोने का नया भंडार इसका करीब पांच गुणा है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपए है.

नीलामी का नोटिस

सोनभद्र के सलैयाडीह क्षेत्र में एडालुसाइट, पटवध क्षेत्र में पोटाश, भरहरी में लौह अयस्क और छपिया ब्लाक में सिलीमैनाइट के भंडार की भी खोज की गई है. जिले के खनिज अधिकारी केके राय ने बताया कि सोनभद्र जिले में यूरेनियम का भी भंडार होने की संभावना है, जिसकी तलाश में केंद्रीय और अन्य टीमें लगी हैं. इतना ही नहीं जिले के खनिज अधिकारी के के राय ने बताया कि सोनभद्र जिले में यूरेनियम का भी भंडार होने की संभावना है, जिसकी तलाश में केंद्रीय और अन्य टीम लगी हुई हैं.

खनिज अधिकारी केके राय ने बताया कि भूतत्व और खनिकर्म विभाग और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम इस कार्य में लगी हुई हैं. जल्द ही पट्टा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अभी हेलीकाप्टर के माध्यम से हवाई सर्वे किया जा रहा है और इसका आकलन किया जा रहा है कि कितनी राजस्व की भूमि है और कितनी वन विभाग की है, जिससे खनन के लिए वन विभाग से अनुमति की प्रक्रिया शुरू हो सके.

सोनभद्र में मिली है खदान

भारी मात्रा में खनिज पदार्थ पाए जाने की संभावना के चलते ज़िले के कई भू-भागों में हेलिकॉप्टर से सर्वेक्षण किया जा रहा है. इस सर्वेक्षण में विद्युतचुम्बकीय उपकरणों स्पेक्ट्रोमीटर उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है. इन उपकरणों का कुछ भाग हेलिकॉप्टर के नीचे लटका रहता है जो कि ज़मीन की सतह से क़रीब सौ मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए सर्वेक्षण करता है.

सोनभद्र के ज़िलाधिकारी एन. राजलिंगम के अनुसार, “जिस पहाड़ी में सोना मिला है, उसका क्षेत्रफल क़रीब 108 हेक्टेयर है. सोन की पहाड़ियों में तमाम क़ीमती खनिज संपदा होने के कारण पिछले 15 दिनों से इस इलाक़े का हेलिकॉप्टर सर्वेक्षण किया जा रहा है. सोनभद्र के डीएम के मुताबिक, सोनभद्र के अलावा भारत सरकार मध्य प्रदेश के सिंगरौली ज़िले, यूपी के ही बलरामपुर और झारखंड के गढ़वा ज़िले के आंशिक भू-भागों में हेलिकॉप्टर के ज़रिए सर्वेक्षण किया जा रहा है.”

The post चमक जाएगी भारत की क़िस्मत, सरकार का जितना बड़ा भंडार है उससे 5 गुना बड़ा खजाना लगा हाथ appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/indias-destiny-will-shine-5-times-bigger-treasury-than-the-governments-reserves/

No comments:

Post a Comment