Saturday, February 22, 2020

दिल्ली के 600 साल पुराने ‘भूतिया महल’ में पहुंचे विक्की कौशल

‘द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले बॉलीवुड एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यही फिल्म प्रोमोशन के लिए वो कई जगहों पर भी जा चुके हैं। वहीं हाल ही में वो फिल्म प्रोमोशन के सिलसिले में दिल्ली के एक भूतिया महल में जा पहुंचे।

जी हां, फिल्म प्रोमोशन के लिए हाल ही में एक्टर विक्की कौशल और फिल्म के डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह एक ऐसी जगह पहुंच गए, जोकि भूतिया है। इस महल का नाम ‘भूली भटियारी का महल’ है, जिसे लोग आज भी हॉन्टेड मानते है।

लोग पुराने समय से यहां जाने के नाम से भी कतराते हैं। यही कारण है कि फिल्म की टीम को प्रोमोशन के लिए यह जगह बिल्कुल सही लगी। यहां पहुंचकर फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर यानि विक्की कौशल और भानु प्रताप ने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

बता दें कि यह ‘भूली भटियारी का महल’ तुगलक वंश के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक ने 14वीं शताब्दी में बनवाया था, जो दिल्ली के करोल बाग में स्थित है। लोगों का मानना है कि तुगलक के इस महल में नकारात्मक शक्तियों का बुरा साया है। वहीं कुछ ऐसा भी मानते हैं कि महल में आज भी एक रानी की आत्मा भटकती है, जिसकी मौत इसी जगह पर हुई थी।

महल ही नहीं, बल्कि यहां तक पहुंचने का रास्ता भी इतना सुनसान व डरावना है कि अच्छों-अच्छों की हवा निकल जाए। रात के समय यहां किसी को भी रुकने की इजाजत नहीं है। एहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस शामको ही महल पहुंचने वाले रास्ते को भी बंद कर देती है, ताकि कोई गलती से भी उस रास्ते पर ना जा सके।

फिल्म प्रमोशन के दौरान जब विक्की से हॉन्टेड फिल्म में काम करने का अनुभव पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह उनके के लिए काफी चुनौतीभरा था क्योंकि उन्हें बचपन से ही भूतों की कहानियों डर लगता है। मगर, एक कलाकार के रुप में उन्होंने इस किरदार को करना ठीक समझा।

The post दिल्ली के 600 साल पुराने ‘भूतिया महल’ में पहुंचे विक्की कौशल appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/vicky-kaushal-arrives-in-600-year-old-bhootiya-mahal-in-delhi/

No comments:

Post a Comment