Friday, February 21, 2020

लेगिंग्स से साथ बस्ट शुरू होते हैं ये 6 तरह से जूते

आजकल लेगिंग्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगा है। लेगिंग्स को आप शर्ट के साथ, टॉप के साथ, कुर्ते के साथ कहीं भी पहन सकती हैं और साथ ही साथ आप किसी भी तरह से उसे पहन सकती हैं। पर चाहें लेगिंग्स को इंडियन ड्रेस की तरह पहनें या फिर उसे वेस्टर्न ड्रेस की तरह पहनें ये सब कुछ पर अच्छा लगता है। पर जहां बात फुटवियर की आती है तो समझ नहीं आता कि लेगिंग्स के साथ क्या पहना जाए। तो आपकी इस समस्या को हम हल कर देते हैं और आपको बताते हैं कि आखिर आप लेगिंग्स के साथ किस तरह के फुटवियर पहन सकती हैं।

1. वेजेस फुटवियर

अगर आपको लगता है कि आप लेगिंग्स के साथ इंडियन ड्रेस पेयर करेंगी तो आप वेजेस फुटवियर पहन सकती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि अगर आप ब्लैक वेज लेती हैं तो ये न सिर्फ कम्फर्टेबल फुटवियर होगी बल्कि ये हर ड्रेस के साथ पेयर भी की जा सकेगी। कैजुअल वेजेस को आप अपनी लेगिंग्स के साथ पेयर कीजिए। ये शॉर्ट कुर्ती, लॉन्ग कुर्ता, या फिर शर्ट सभी के साथ अच्छी लगेगी। अगर आपको फोटो में दी गई फुटवियर पसंद है तो इसे 399 रुपए की कीमत में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

2. स्नीकर्स

अगर आपको लगता है कि लेगिंग्स को किसी वेस्टर्न आउटफिट के साथ मैच करना है यानी लॉन्ग शर्ट या टीशर्ट या टॉप के साथ तो आप कंफर्टेबल वॉकिंग शूज ट्राई कर सकती हैं। ये अलग-अलग कलर और कंफर्ट के हिसाब से आते हैं तो आप ऐसे में अपनी पसंद के स्नीकर्स खरीद सकती हैं। आप अगर वर्कआउट के लिए लेगिंग्स ले रही हैं जैसे शाम की वॉक आदि के लिए तब तो स्नीकर्स ही सबसे बेस्ट रहेंगे। खास तौर पर वर्कआउट वाले आउटफिट्स में लेगिंग्स के साथ जूते ही जमते हैं। अगर आपको तस्वीर में दिखाए गए जूते पसंद हैं तो आप इसे यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं।

3. सैंडल

लेगिंग्स के साथ चाहें वेस्टर्न या फिर इंडियन आउटफिट पहनें लेकिन उसके साथ ब्लॉक हील वाले सैंडल काफी अच्छे लग सकते हैं। आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो खास तौर पर पार्टी आउटफिट्स के साथ अगर लेगिंग्स पेयर कर रही हैं तो ब्लॉक हील सबसे अच्छी लगेंगी। इस तरह की हील्स कंफर्टेबल भी होती हैं और अगर आप लेगिंग्स के अलावा कहीं कुछ और पहनना चाहें जैसे वेस्टर्न आउटफिट आदि में भी ये हील्स सही लगेंगी। अगर आप ये हील्स डिस्काउंटेड दाम में खरीदना चाहती हैं तो आप यहां क्लिक करके खरीदें।

4. लोफर

लोफर काफी कंफर्टेबल भी होते हैं और साथ ही साथ लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ ये जाते हैं। आप अपने लिए कोई बेस्ट लोफर फुटवियर भी खरीद सकती हैं। इन्हें लेगिंग्स के साथ वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के लुक के साथ पेयर किया जा सकता है। तो अगर आप इन्हें खरीदना चाहती हैं डिस्काउंट के साथ तो यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं।

5. फ्लैट सैंडल

अगर कभी ये न समझ आए कि आप कौन से फुटवियर के साथ अपनी लेगिंग्स को पेयर करें तो आप फ्लैट सैंडल चुन सकती हैं। किसी भी तरह की फ्लैट सैंडल लेगिंग्स के साथ अच्छी लगेंगी। अगर हाफ लेगिंग्स हैं तो आप डोरी वाली सैंडल भी पहन सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि आप फ्लैट सैंडल चुनें। एक फ्लैट सैंडल कई तरह के आउटफिट के साथ जाएगी। अगर आप तस्वीर में दिखाई गई सैंडल खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक कर खरीदें।

6. पंप हील्स

बेली शेप वाली फुटवियर के साथ छोटी पंप हील्स काफी अच्छी लगती हैं और अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें हील्स में समस्या होती है तो आप खास तौर पर इस तरह की हील्स पहन सकती हैं। ये बहुत ज्यादा बड़ी नहीं होती हैं और आपके पैर का कंफर्ट भी बना रहता है।

अगर आप ऐसी गोल्डन पंप हील्स खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं।

The post लेगिंग्स से साथ बस्ट शुरू होते हैं ये 6 तरह से जूते appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-6-ways-shoes-start-with-leggings/

No comments:

Post a Comment