राजस्थान में हल्की गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। गर्मी में परफेक्ट लुक पाना लड़कियों के लिए बेहद मुश्किल होता है। क्योंकि उन्हें अपने लुक के साथ ही अपनी ब्यूटी का भी ध्यान रखना होता है। कई बार तो उन्हें समझ ही नहीं आता कि किस तरह के आउटफिट वियर करें ताकि परफेक्ट स्टाइलिश लुक पाया जाएं। यदि आपको भी इसी तरह का कन्फयूजन होता है तो हम आपको बता रहे हैं वो फैशन हैक्स जिन्हें अपनाकर आप भी गर्मी में
स्टाइलिश और फैशनेबल लुक पा सकती हैं।

ढ़ीले कपड़े पहनें- यदि गर्मी की तपन और पसीने से यदि आप भी बचना चाहती हैं तो ऐसे में आप ढ़ीले कपड़े पहनें ।आप चाहें तो लूज शर्ट व टीशर्ट वियर कर सकते हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक तो देंगी साथ ही आप गर्मी में आरामदायक भी महसूस करेंगी।
लाइट कलर्स पहनें- यदि आपको भी सड़ी धूप और गर्मी में यदि कहीं बाहर जाना पड़ रहा है तो ऐसे में आपको चाहिए कि आप लाईट कलर के ड्रेसज पहनें। इससे आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा साथ हीअ आप पर धूप की किरणें भी सीधी नहीं पड़ेंगी और ठण्डक का एहसास होगा।
जैगिंग कैपरी वियर करें- यदि आप भी पैरों में जिंस के कारण आने वाले पसीने से परेशान हैं तो ऐसे में आपको चाहिए कि आप मोटी जींस की बजाय जींस लुक वाली जैगिंग्स पहनें। यह देखने में बिल्कुल जींस जैसी ही होती हैं। साथ ही इसे पहनकर आप भी काफी आरामदायक महसूस करने लगती हैं। इसके साथ ही यह स्टाइलिश लुक भी देती हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो कैपरी या स्कर्ट भी वियर कर सकती हैं।
बन बनाएं- यदि आपको भी गर्मी में बाल खराब होने का डर लगा रहता है तो ऐसे में आप बन बनाएं। यह देखने में अच्छा भी लगेगा साथ ही आप इसमें काफी स्टाइलिश भी नजर आएंगी।
The post गर्मी में आप भी दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो ट्राय करें ये स्टाइलिंग हैक्स appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/if-you-want-to-look-stylish-in-summer-try-these-styling-hacks/
No comments:
Post a Comment