Saturday, February 22, 2020

ऑफिस, घर में किस दिशा में हो घड़ी, क्या कहता है वास्तुशास्त्र?

घड़ियां ना ही सिर्फ हमें समय बताती हैं, बल्कि हमारे अच्छे-बुरे समय में भी योगदान देती हैं। जी हां, घर या ऑफिस में दीवार पर टंगी घड़ी आपके वक्त के बारे में बहुत कुछ कहती है। इन्हें अगर सही दिशा में लगाया जाए तो यह अच्छा समय लेकर आती हैं, वहीं गलत दिशा में लगी घड़ी आपके लिए बुरा वक्त ला सकती है। जानें क्या कहता है वास्तु घड़ियों के बारे में।

दक्षिण मुख सभी काम करने अशुभ माना गया है। घड़ी को भी कभी दक्षिणी दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि दक्षिण यम की दिशा कही जाती है।

फेंगशुई में कहा गया है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से राह में अड़चनें आती है। इससे नौकरी पर भी बुरा असर पड़ता है। दक्षिण दिशा से नकारात्मकता आती है इसलिए इस दिशा को छोड़कर बाकि किसी भी दिशा में घड़ी लगा लें।

इसके अलावा घर के किसी दरवाजे पर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। घर के मुख्य द्वार के ऊपर वाली दीवार पर भी घड़ी ना लगाएं। इससे परिवार में क्लेश बढ़ता है।

अगर दीवार पर टंगी घड़ी काफी समय से बंद पड़ी है तो उसे या तो ठीक करवा लें अथवा उतार दें। बंद घड़ियां जिंदगी में तरक्की प्रभावित करती हैं। घड़ी का बंद होना मतलब आपके समय का रुक जाना।

The post ऑफिस, घर में किस दिशा में हो घड़ी, क्या कहता है वास्तुशास्त्र? appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/in-which-direction-is-the-clock-in-the-office-home-what-does-vastu-shastra-say/

No comments:

Post a Comment