Friday, February 21, 2020

शिवरात्रि पर शिवमंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगे महादेव के नारे

प्रदेश में आज महाशिवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छोटी काशी जयपुर में भी महाशिवरात्रि का पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालु मना रहे हैं।
जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ पहुंचने लग गई । मंदिर में महादेव के जयकारों की धूम रही। शहर के अन्य मंदिरों में अल सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने और पूजा करने पहुंचने लगे थे।

शिवरात्रि पर चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वरजी, रामगंज के ओंडा महादेव, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव,क्वींस रोड वैशालीनगर स्थित झारखंड महादेव, बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव, विद्याधर नगर के भूतेश्वर महादेव, धूलेश्वर महादेव व जाट का कुआं के महादेव मंदिर में पूजा करने के लिए लम्बी-लम्बी लाइनें लगी हुई थी। यहां पर मेले सा माहौल बना हुआ था। शिवालयों में श्रद्धालु दूध मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं।

बेर, सोगरी, धतूरा, बिल्व पत्र अर्पित कर आरती कर शिव का रिझाने में लगे हुए हैं। शिवजी की कर्पूर से आरती करने पर कष्ट दूर होते हैं। घी से आरती करने पर मानसिक शुद्धि और सरसों तेल के दीपक से आरती शत्रु समाप्त करती है।

यहां जानें, ताड़केश्वर महादेव मंदिर के बारे में ….

चौड़ा रास्ते में स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पहले यहां श्मशान घाट था। यहां पर बहुत से ताड़ के पेड़ थे। पेड़ों के बीच शिव मंदिर बना हुआ था। सवाई जयसिंह द्वितीय ने शहर को बसाने के साथ ही यहां बड़े मंदिर का निर्माण करवाया। अष्टधातु से बनी नंदनी (गाय) की प्रतिमा भी है।

The post शिवरात्रि पर शिवमंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगे महादेव के नारे appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/crowds-of-devotees-gathered-in-shiv-temple-on-shivratri-shouts-of-mahadev/

No comments:

Post a Comment