Friday, April 3, 2020

इस वजह से मनी प्लांट लगाने के लिए करें सही दिशा का चुनाव

हर कोई अपने घर की सुख-शान्ति और समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करता हैं। वास्तु में इसके लिए कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को संवार सकता हैं। ऐसे में मनी प्लांट पौधे को बहुत फलदायी माना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका भी दिशा से गहरा नाता होता हैं अन्यथा यह प्रभावकारी नहीं होता हैं। घर की दक्षिण पूर्व दिशा को इसके लिए शुभ माना गया हैं। मनी प्लांट को कभी भी घर के उत्तर पूर्व कोने में न लगाएं, क्योंकि मनी प्लांट का ग्रह शुक्र है और घर के उत्तर पूर्व में बृहस्पती जी निवास करते हैं। शुक्र और बृहस्पती एक दूसरे के अनुरूप होने के कारण इस दिशा में लगा मना प्लांट फलदायी नहीं होगा।

सही दिशा में क्यों जरूरी है मनी प्लांट?

– सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है। आज पूरी दुनिया केरोना के डर से घरों में बंद है। घर में रखा मना प्लांट आपको ऐसी चिंता जनक स्थित में पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करती है।

– गलत दिशा में रखा मना प्लांट जहां जीवन में आर्थिक तंगी का कारण बनता है, वहीं पति-पत्नि में लड़ाई झगड़े का भी यह मुख्य कारण होता है।

– मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ उठनी चाहिए, ताकि आप जीवन में तरक्की पा सकें। जमीन पर गिरी हुई बेल जीवन में उदासी और नुकसान की प्रतीक मानी जाता है।

– मनी प्लांट के हरा रंग बुद्ध का प्रतीक माना जाता है। बुद्ध ग्रह जीवन में खुशियों का प्रतीक है। ऐसें में जब भी मनी प्लांट का पौधा लगाने की सोचें तो उसे बुधवार के दिन ही लगाएं।

– आप मनी प्लांट को गमले या पानी जिसमें मर्जी रखें, मगर हर रोज थोड़ा सा जल डालकर मन ही मन 1 मिनट के लिए इसकी पूजा जरूर करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ साथ घर के वास्तु दोष भी खत्म होंगे।

The post इस वजह से मनी प्लांट लगाने के लिए करें सही दिशा का चुनाव appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/for-this-reason-choose-the-right-direction-to-set-up-a-money-plant/

No comments:

Post a Comment