Monday, April 6, 2020

सुपर पिंक मून 2020: पृथ्वी के बेहद करीब चंद्रमा, जानें क्या भारत में होगा गुलाबी चांद का दीदार

पृथ्वी के बेहद करीब होगा चंद्रमा, जानें क्या भारत में होगा गुलाबी चांद का दीदार
क्यों कहते हैं कि यह पिंक मून है?

पिंक मून सुनकर लोगों को लगता है कि इस दिन चांद गुलाबी नजर आता है लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तव में बसंत ऋतु के समय में अमेरिका में पिंक फूल ‘फॉक्स सुबूलता’ खिलते हैं और इस कारण ही अप्रैल के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को पिंक मून का नाम दिया गया है। यही कारण है कि इस साल का सुपर मून अप्रैल महीने में दिखाई देने के कारण इसे सुपर पिंक मून कहा जा रहा है।

सुपर पिंक मून 2020: पृथ्वी के बेहद करीब चंद्रमा, जानें क्या भारत में होगा गुलाबी चांद का दीदार
भारत में कैसे देख सकते हैं सुपरमून

भारत में लोग सुपर पिंक मून के दर्शन नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि जब ये खगोलीय घटना हो रही होगी तब भारत में सुबह 8 बजकर 5 मिनट का समय हो जाएगा। इस समय सूर्य की रौशनी के बीच चंद्रमा का ये दृश्य नजर नहीं आ सकेगा। लेकिन आप निराश न हों। यदि आप इस विशेष घटना का अनुभव करना चाहते हैं तो लाइव स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। मुमकिन है कि नासा और इसरो इसकी लाइव टेलेकास्ट करेंगे। आप स्लोह के यूट्यूब चैनल पर भी इसका लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

 

The post सुपर पिंक मून 2020: पृथ्वी के बेहद करीब चंद्रमा, जानें क्या भारत में होगा गुलाबी चांद का दीदार appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/super-pink-moon-2020-moon-very-close-to-earth-know-what-will-happen-in-india-for-the-moon/

No comments:

Post a Comment