कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है. इस अस्पताल में अब तक 110 मासूम अपनी जिंदगी गंवा चुके है. शनिवार तक 107 बच्चों की मौत की ख़बर सामने आई थी लेकिन रविवार को 3 और मासूमों ने दम तोड़ दिया
110 में 100 मौते अकेले दिसंबर के महीने में हुई है. जबकि जनवरी में 5 दिनों में ही 10 और बच्चों की मौत हो गई.
बच्चों की मौत पर राज्य की अशोक गहलोत सरकार भी घिरती नज़र आ रही है. राज्य में विपक्षी पार्टी बीजेपी भी लगातार अशोक गहलोत पर हमलावर है. बीजेपी ने ट्वीट कर एक बार फिर गहलोत सरकार पर संवोदनहीन होने का आरोप लगाया.
ना जाने कितनी ही माओं का आंगन राजस्थान सरकार की नाकामियों की वज़ह से सूना हो गया।
पिछले एक महीने में कोटा में 100 से ज्यादा बच्चों की सांसे थम गईं और अस्पताल में मंत्रियों का स्वागत ग्रीन कार्पेट से किया जाता है।
बीजेपी ने ट्वीट में यहां तक पूछ डाला कि आखिर कब जागेगी गहलोत सरकार?
शनिवार को ही उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस अस्पताल का दौरा किया था. उन्होंने बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा था. सचिन पायलट ने कहा था कि जिम्मेदारी तय करनी होगी.
इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिड़ला ने इस अस्पताल में मरे बच्चों के परिजनों से मुलाकात की थी. ओम बिड़ला कोटा से लोकसभा के सांसद भी है.
शनिवार को ही एम्स की टीम भी कोटा के जेके लोन अस्पताल का दौरा करने पहुंची थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 4 स्टेट और 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल अस्पताल का दौरा करने पहुंचा था.
इससे पहले मंगलवार को राजस्थान सरकार ने मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में सभी मेडिकल उपकरणों के फंक्शनल स्टेटस की जांच का आदेश दिया था.
गहलोत सरकार ने पहले ही चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है. लेकिन केंद्र और राज्य की तरफ से भेजी गई टीमों के बाद भी अस्पताल में बच्चों क मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा.
इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है.
The post कोटा के अस्पताल में 1 महीने में 110 बच्चों की हुई मौत, बढ़ रहा है आंकड़ा appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/110-children-died-in-kota-hospital-in-1-month-figure-is-increasing/
No comments:
Post a Comment