Tuesday, January 28, 2020

व्हाइट कलर को पहनना है स्टाइलिश अंदाज में, कृति के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

कृति सेनन ने पिछले कुछ समय में अपनी एक्टिंग के दम पर सफलता पाई है। कृति आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म पानीपत में नजर आई थीं। फिल्म में कृति की एक्टिंग को काफी सराहा गया। वैसे कृति सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि स्टाइल के लिए भी जानी जाती है। यंग गर्ल्स कृति के स्टाइल को फॉलो करती हैं। कृति भी लेटेस्ट ट्रेंड को बेहद ही यूनिक तरह से कैरी करती हैं।

इस साल व्हाइट कलर काफी चलन में रहने वाला है और कृति ने इस कलर को एथनिक से लेकर वेस्टर्न वियर तक में कैरी किया है। अगर आप व्हाइट कलर को बोरिंग समझती हैं या फिर आपको लगता है कि व्हाइट कलर में आपका लुक निखरकर नहीं आएगा तो आप गलत हैं। आज हम आपको व्हाइट कलर को बेहद स्टाइलिश तरह से पहनने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। आप कृति के कुछ बेहतरीन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर खुद का वार्डरोब क्रिएट कर सकती हैं और व्हाइट कलर को उसमें शामिल कर सकती हैं-

व्हाइट विद गोल्डन लहंगा

व्हाइट कलर एक ऐसा कलर है, जो किसी भी दूसरे कलर के साथ काफी अच्छा लगता है। अगर आप पार्टी में व्हाइट कलर एथनिक वियर में पहनना चाहती हैं तो आप कृति के इस लुक्स से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में कृति ने व्हाइट लहंगा पहना है, जिसके नीचे गोल्डन कलर से वर्क किया गया है। वहीं ब्लाउज का बैक डिजाइन भी काफी इंटरस्टिंग है।

अपने इस लुक में कृति ने स्टेटमेंट ईयररिंग, बैंगल्स और रिंग कैरी किए हैं। वहीं मेकअप में कृति ने लिप्स को लाइट कलर दिया है और आई मेकअप पर अधिक फोकस किया है। इसके अलावा हेयर्स में कृति ने बन बनाया है और उसे गजरे से सजाया है।

शार्ट ड्रेस

कृति की तरह आप शार्ट ड्रेस में भी व्हाइट कलर को पहन सकती हैं। इस लुक में कृति ने शार्ट ड्रेस पहनी है, जिसके नीचे फ्रिल लगाई गई है। अपने इस लुक में कृति ने ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट्स पहने हैं। वहीं मेकअप को कृति ने लाइट रखा है और हेयर्स को ओपन स्ट्रेट लुक दिया है।

ऑफ व्हाइट आउटफिट

व्हाइट कलर को कई तरह से कैरी किया जा सकता है। इस लुक में भी कृति ने ऑफ व्हाइट कलर पहना है। कृति ने राजेशप्रतापसिंह ब्रांड का ऑफ व्हाइट सूट पहना है। जिसके साथ कृति ने संगीताबूचरा ब्रांड के ईयररिंग्स और मिनराली_स्टोर ब्रांड के रिंग पहने हुए हैं। वहीं मेकअप को कृति ने सटल रखा है और हेयर्स को वेव्स लुक दिया है। कृति के आउटफिट के अलावा उनके लुक में बड़ी बडी काफी इंटरस्टिंग लग रही है।

ऑल व्हाइट लुक

इस लुक में कृति ने व्हाइट को बोहेमियन स्टाइल में कैरी किया है। कृति ने rahulmishra_7 का व्हाइट आउटफिट पहना है। इसमें वाइट शर्ट के साथ लहंगा पहना है। साथ ही कृति ने वाइट केप भी टीमअप किया है। इस लुक में कृति ने सिल्वरस्ट्रोकस्टोर, सिल्वरलाइनजवेलरी, संगीताबूचरा की एसेसरीज पहनी है।

कृति के लुक को एसेसरीज काफी इंटरस्टिंग बना रही है। वहीं मेकअप में कृति ने नो मेकअप लुक रखा है और हेयर्स को वेव्स लुक दिया है। कृति के इस लुक को सुकृतिग्रोवर ने शैली किया है।

The post व्हाइट कलर को पहनना है स्टाइलिश अंदाज में, कृति के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/wearing-white-color-is-stylish-take-inspiration-from-these-looks-of-kriti/

No comments:

Post a Comment