Thursday, January 30, 2020

घर में तुलसी का पौधा क्यों है जरूरी, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता हैं, इस पौधे को पवित्र माना जाता हैं, यह पौधा बहुत ही लाभकारी होता हैं, हिंदू धर्म को मानने वाले लोगो के घरों में तुलसी के पौधा को सुबह और शाम के समय पूरे श्रद्धा के साथ पूजा जाता हैं

सदियों से घरों के आंगन में तुलसी के पौधे को लगाया जाता हैं और घर पर हर तरह के छोटे बड़े धार्मिक आयोजनों में तुलसी को विशेष रूप से पूजा जाता हैं धार्मिक महत्व के अलावा आयुर्वेद और विज्ञान में भी तुलसी के पौधे का महत्व माना होता हैं। तो आज हम आपको तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

हिंदू धर्म के अनेक ग्रंथें और पुराणों में तुलसी के पौधे का महत्व बताया गया हैं पद्मपुराण, ब्रह्मवैवर्त, स्कंद पुराण, भविष्य पुराण और गरुड़ पुराण में तुलसी के पौधे की विशेषताएं बताई गई हैं। श्री हरि विष्णु और श्रीकृष्ण भगवान की कोई भी पूजा तुलसी दल बिना पूरी नहीं होती हैं हनुमान जी को भी भोग में तुलसी दल बहुत ही प्रिय होता हैं।

हिंदू धर्म पुराणों के मुताबिक घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से और उसकी देखभाल करने से मनुष्य के पूर्व जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। पुराणों में बताया गया हैं मृत्यु के समय गंगाजल संग तुलसी के पत्ते लेने से आत्मा को शांति और स्वर्ग की प्राप्ति होती हैं। वही पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते और गंगाजल को बासी नहीं माना जाता हैं ये दोनों चीजें किसी भी परिस्थिति में बासी और अपवित्र नहीं होती हैं।

The post घर में तुलसी का पौधा क्यों है जरूरी, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/why-is-basil-plant-important-at-home-know-the-religious-and-scientific-importance/

No comments:

Post a Comment