Friday, January 24, 2020

25 जनवरी से गुप्त नवरात्रि, इन दिनों करें दस महाशक्तियों की पूजा

आपको बता दें कल यानी 25 जनवरी 2020 दिन शनिवार से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा हैं गुप्त नवरात्रि पूरे साल में दो बार मनाई जाती हैं पहला माघ माह में और दूसरी आषाढ़ के महीने में। गुप्त नवरात्रि आम नवरात्रि से अलग तरह से मनाई जाती हैं इसमें मनोकामनाओं और सिद्धियों के लिए गुप्त रूप से साधना व पूजा की जाती हैं इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता हैं गुप्त नवरात्रि 25 जनवरी से 3 फरवरी तक रहेगी। साल में कुल चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता हैं जिसमें दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि पड़ती हैं।

वही आम तौर पर जहां नवरात्रि में नौ देवियों की विशेष आराधना का प्रावधान होता हैं वही गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना की जाती हैं गुप्त नवरात्रि में पूजी जाने वाली दस महाविद्याओं में मां काली, मां बगलामुखी, मां त्रिुपर सुदंरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला देवी हैं इस नवरात्रि में तंत्र मंत्र दोनों के माध्यम से भगवती की आराधना की जाती हैं।

वही नाम के मुताबिक इस गुप्त नवरात्रि में की जाने वाली शक्ति की साधना के बारे में जहां कल लोगो को जानकारी होती हैं वही इससे जुड़ी साधना आराधना को भी लोगों से गुप्त ही रखा जाता हैं।

मान्यताओं के मुताबिक साधक जितनी गुप्त रूप से देवी की साधना करता हैं उस पर मां भगवती की विशेष कृपा बरसती हैं। तांत्रिकों के लिए गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व होता हैं इसमें गुप्त रूप से देवी मां की पूजा की जाती हैं। आषाढ़ मास के नवरात्रि में देवी की पूजा तंत्र मंत्र के लिए की जाती हैं।

The post 25 जनवरी से गुप्त नवरात्रि, इन दिनों करें दस महाशक्तियों की पूजा appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/secret-navratri-from-25-january-worship-ten-superpowers-these-days/

No comments:

Post a Comment