Sunday, January 5, 2020

ऑल इण्डिया प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन के वार्षिकोत्सव एवं कवि सम्मेलन संपन्न

यूपी की राजधानी लखनऊ के राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह में चले ऑल इण्डिया प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्टस् एसोशिएशन के वार्षिकोत्सव एवं कवि सम्मेलन का शुभारंभ सीतापुर से आई कवयित्री कु मधुर आर्य “मधुर” की सुन्दर वाणी वन्दना से हुआ। श्रम मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

सरस्वती प्रसाद रावत की अध्यक्षता व आचार्य प्रेम शंकर शास्त्री ‘बेताब’ जी के कुशल संचालन में सम्पन्न कवि सम्मेलन में पत्रकार एवं श्रेष्ठ छंदकार शरद पाण्डेय ‘शशांक’, पण्डित बेअदब लखनवी, गोदी लाल ‘गाँधी’, डॉ। नलिनी खन्ना, राम राज भारती ‘फतेहपुरी’, साहब दीन ‘दीन’, सुरेश कुमार राजवंशी, इन्द्रासन सिंह ‘इन्दु’, मयंक किशोर शुक्ल ‘मयंक’, एस पी चिन्तक, एल पी गुर्जर सहित प्रेम शंकर शास्त्री ‘बेताब’, कु मधुर आर्या ‘मधुर’ व अध्यक्ष सरस्वती प्रसाद रावत ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

जहाँ एसोशिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा कवियों एवं साहित्यकारों को मल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया वहीं पण्डित बेअदब लखनवी ने भी अपनी परम पूज्य दादी माँ स्व श्रीमती दौलत देवी स्मृति संस्थान, नीलमथा, लखनऊ की तरफ से सम्मान पत्र प्रदान कर साहित्यकारों एवं एसोशिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा का सम्मान किया।

The post ऑल इण्डिया प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन के वार्षिकोत्सव एवं कवि सम्मेलन संपन्न appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/all-india-print-and-electronic-journalist-associations-annual-festival-and-poet-conference-concluded/

No comments:

Post a Comment