Monday, January 6, 2020

कैंसर के इलाज में दवा का काम कर सकती है हल्दी, इसमें मौजूद कर्क्यूमिन खत्म करता है ट्यूमर

हल्दी का इस्तेमाल हर किचन में होता है। चोट लगने पर दूध में हल्दी मिलाकर दी जाती है, ताकि वह दर्द और सूजन को अंदर से खींच ले। मगर, क्या आप जानते हैं कि कैंसर के इलाज में भी यह उपयोगी है। दरअसल, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने पाया है कि हल्दी में पाया जाने वाला एक यौगिक कर्क्यूमिन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में नए उपचारों के रास्ते खोल सकता है। हल्दी का पीला रंग भी इसी यौगिक की मौजूदगी की वजह से आता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कर्क्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेट्री (सूजन दूर करने) और एंटीऑक्सिडेंट की क्षमता होती है।

इसका मतलब यह है कि कर्क्यूमिन ट्यूमर के विकास को रोक सकता है। उन्होंने लगभग 5,000 अध्ययनों का विश्लेषण किया और पाया कि यह प्रयोगशाला सेटिंग्स के तहत आठ प्रकार के कैंसर के विकास को अवरुद्ध करता है। शोध के नतीजों से पता चला कि यह स्तन, फेफड़े, रक्त, पेट, अग्नाशय, आंत्र, अस्थि मज्जा और प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में प्रभावी है। फिलाडेल्फिया में टेम्पल यूनिवर्सिटी के शिक्षाविदों का कहना है कि कर्क्यूमिन पोषक तत्वों को ट्यूमर में ले जाने से रोकता है।

यह कैंसर कोशिकाओं को हानिकारक प्रोटीन रिलीज करने से रोककर स्वस्थ कोशिकाओं को मरने से भी बचाती है। शिक्षाविदों ने निष्कर्ष निकाला कि कर्क्यूमिन अकेले या अन्य एजेंट्स के साथ मिलकर कैंसर के इलाज के लिए एक प्रभावी दवा बन सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने कहा कि पूर्वी देशों में इलाज के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-सेप्टिक प्रभावों के बारे में पूर्व में अध्ययन किया गया है, लेकिन वर्तमान में कर्क्यूमिन को कैंसर के इलाज के लिए एक विकल्प नहीं माना गया है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कभी भी बड़े पैमाने पर इसका ट्रायल इंसानों पर नहीं किया गया है, जो कि किसी भी दवा के लिए एक आवश्यक जरूरत है। टेंपल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि कर्क्यूमिन के प्रभाव के अधिक नैदानिक ​​अध्ययनों पर उनकी खोज शुरू हो जाएगी। डॉक्टर एंटोनियो जियोर्डानो ने कहा कि इस मसाले के चिकित्सीय लाभ को कई पुरानी बीमारियों के इलाज में कारगर पाया गया है। उच्च रक्तचाप और यकृत रोग के साथ ही सर्जरी के बाद व्यक्ति की सेहत में सुधार की गति को बढ़ाने में भी यह मददगार साबित हुआ है और गठिया का इलाज में भी इसका लाभ मिल सकता है।

The post कैंसर के इलाज में दवा का काम कर सकती है हल्दी, इसमें मौजूद कर्क्यूमिन खत्म करता है ट्यूमर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/turmeric-may-work-as-a-medicine-to-treat-cancer-curcumin-present-in-it-eliminates-tumor/

No comments:

Post a Comment