Sunday, January 5, 2020

अगर ईरान ने हमला किया है, तो हम ऐसी तेजी से वार करेंगे, जिसे वह सोच भी नहीं सकता है-ट्रम्प का ट्वीट

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है, कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान से तल्खी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि अगर वो फिर हमला करते हैं (जिसकी सलाह मैं नहीं दूंगा) तो हम उन पर ऐसा हमला करेंगे, जैसा कि उन्होंने कभी झेला नहीं होगा। बता दें कि इस ट्वीट से पहले भी ट्रंप ने कहा था कि ईरान बहुत बढ़ चढ़कर बोल रहा है और अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाने की बात कर रहा है, वह अपने आतंकी नेता की मौत का बदला लेना चाहता है तो मैं उसे बता दूं कि हमने उनके 52 ठिकानों को निशाना बना रखा है।

जिनमें काफी कुछ बहुत ही उच्च स्तरीय और अहम स्थान हैं, जो कि ईरान की संस्कृति में काफी महत्वपूर्ण जगह रखते हैं। हम काफी तेज और सख्त हमला करेंगे। दरअसल अमेरिकी हमले में इराक में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद शनिवार लगभग आधी रात को बगदाद में अमेरिकी दूतावास और बलाद एयर बेस पर ईरान समर्थक मिलिशिया रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं, जिसके बाद अमेरिका बुरी तरह से भड़क गया है।

ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि उस पर हमला बहुत भारी पड़ेगा, ट्रंप ने कहा कि कासिम सुलेमानी को मारकर अमेरिका ने दुनिया को ‘आतंकी नेता’ से मुक्ति दिलाई जो कि अमेरिकी समेत कई लोगों को मार चुका था. इसमें कई ईरानी भी शामिल थे।

ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि उस पर हमला बहुत भारी पड़ेगा, ट्रंप ने कहा कि कासिम सुलेमानी को मारकर अमेरिका ने दुनिया को ‘आतंकी नेता’ से मुक्ति दिलाई जो कि अमेरिकी समेत कई लोगों को मार चुका था. इसमें कई ईरानी भी शामिल थे।

The post अगर ईरान ने हमला किया है, तो हम ऐसी तेजी से वार करेंगे, जिसे वह सोच भी नहीं सकता है-ट्रम्प का ट्वीट appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/if-iran-invades-we-will-attack-at-a-speed-that-it-cannot-even-imagine-trumps-tweet/

No comments:

Post a Comment