Monday, January 6, 2020

ये टिप्स दिलाएंगे कटी-फटी एड़ियों से राहत…

सर्दियों का मौसम चल रहा हैं इस मौसम में ठंड की वजह से चेहरे की त्वचा को रुखेपन, त्वचा का फटना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उसी तरह पैरों की त्वचा को भी की तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जी हां, सर्दियों के मौसम में एडियों की समस्या पनपती ही है और दरारें पड़ना शुरू हो जाती हैं जो कि समय के साथ बढती रहती हैं। ऐसे में इस पर जल्द ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से कटी-फटी एड़ियों को मुलायम बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मॉइश्चराइजर: पैरों पर नहाने के बाद और रात को सोने से पहले धो कर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। इसकी जगह पर आप तेल से भी पैरों की मसाज कर सकती है।

चीनी: एक चम्मच सूरजमुखी के तेल में 2 चम्मच चीनी मिलाकर हल्के हाथों से पैरों पर रगड़े। ऐसा करने से पैरों पर जमी धूल और मिट्टी साफ होगी और पैर नर्म बने रहेंगे।

नारियल का तेल: रात को सोने से पहले एक बड़ा चम्मच नारियल तेल लेकर उसे फटी हुई एड़ियों पर लगाइए. चाहें तो इसे हल्का गर्म भी कर सकती है।इसकी मसाज से थकान भी कम होगी।उसके बाद जुराबें पहनकर सो जाएं. सुबह उठकर पैरों पानी से धो लें. करीब 10 दिन तक इस उपाय को लगातार करने से एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

गर्म पानी: सर्दी के मौसम में रात को सोने पहले पैरों को गर्म में कुछ देर के डुबो कर रखें। उसके बाद पैरों को साफ करें क्रीम लगा कर सो जाएं। इससे पैर मुलायम बने रहेंगे। आप इसमें 3 चम्मच नमक और सुहागा भी डाल सकते है। इससे पैरों की थकान दूर होगी और उन पर जमी धूल-मिट्टी भी उतर जाएगी।

नींबू: पैरों की समस्या को दूर करने और उन्हें नर्म रखने के लिए उस पर नींबू घिसे। इसके बाद पैरों को एक कप इप्सम नमक मिले गर्म पानी के टब में रखें। इसे हफ्ते में कम से कम 1 बार जरुर करें।

The post ये टिप्स दिलाएंगे कटी-फटी एड़ियों से राहत… appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/these-tips-will-give-relief-from-torn-ankles/

No comments:

Post a Comment