Sunday, January 5, 2020

पहाड़ों में भारी बर्फबारी, दिल्ली में बारिश के बाद लौट सकती है दिसंबर जैसी ठंड और शीतलहर

साल 2020 की शुरुआत से ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है. पहाड़ों में शनिवार को भी जबरदस्त बर्फबारी हुई. बर्फबारी से तापमान 0 डिग्री तक पहुंच गया है. इसकी वजह से पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड और शीतलहर फिर से बढ़ गई. वहीं दो दिन से सामान्य तापमान के बीच दिल्ली-एनसीआर में फिर से ठंड बढ़ सकती है.

दिल्ली का तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान के 21 डिग्री तक जाने की संभावना है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड लाके में पीएम 2.5 का स्तर 264 और पीएम 10 का स्तर 260 दर्ज किया गया, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. पालम क्षेत्र में सुबह 5.30 बजे विजिबलिटी 600 मीटर दर्ज की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार से फिर से बारिश हो सकती है. विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक 6 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इसकी वजह से ठंड बढ़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का बताया है.

इससे पहले मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई थी कि 8 जनवरी तक शीतलहर नहीं आएगी. अब पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर की तरह ही जनवरी भी बेहद ठंडा होने की संभावना है. वजह से न्यूतनम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. लाहौल स्पीति और कुल्लू को जोड़ने वाले रोहतांग दर्रे सहित मनाली के पहाड़ों पर एक फीट बर्फ जम गई है. शिमला में भी बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है. हिमाचल की वादियों और ऊंचाई वाले इलाके में 8 जनवरी तक भारी बर्फबारी के आसार हैं.

दूसरी ओर कोहरे और कड़ाके की ठंड की वजह से दिल्ली आने वाली ट्रेनों का देरी से चलने का सिलसिला जारी है. रविवार को भी दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें दो से पांच घंटे तक लेट चल रही हैं. नई दिल्ली-फरक्का एक्सप्रेस 3.30 घंटे, कटिहार-आनंद विहार एक्सप्रेस 4.30 घंटे, इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 3.30 घंटे, मुम्बई-अमृतसर-दादर एक्सप्रेस पांच घंटे, हैदराबाद-निजामुद्दीन एक्सप्रेस पांच घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली-तेलगांना एक्सप्रेस चार घंटे ,मुंबई-दिल्ली-दादर एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से दिल्ली आ रही हैं.

पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस भी 4.45 घंटे देरी से दिल्ली पहुंच रही है. रेलवे सत्रों के मुताबिक, फिलहाल कोहरे और ठंड की वजह से ट्रेनों के परिचालन में जल्दी कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं है.

The post पहाड़ों में भारी बर्फबारी, दिल्ली में बारिश के बाद लौट सकती है दिसंबर जैसी ठंड और शीतलहर appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/heavy-snowfall-in-the-mountains-december-can-return-after-the-rain-cold-and-cold-like-december/

No comments:

Post a Comment