Sunday, January 5, 2020

जायफल का औषधि में ये होता है बड़ा उपयोग, जानिए

अनेक भाषाओं में इसके नाम अलग हैं, जैसे संस्कृत- जातिफल। हिन्दी- जायफल। मराठी, गुजराती, बंगला- जायफल। तेलुगू- जाजिकाया। तामिल- जाजिकई। कन्नड़- जाईफल। मलयालम- जाजिकाई। फारसी- जौजबुया। इंगलिश- नट मेघ। लैटिन- मिरिस्टिका फ्रेगरेन्स।

गुण : जायफल रस में कड़वा, तीक्ष्ण, गरम, रुचिकारक, हलका, चटपटा, अग्नि दीपक ग्राही, स्वर को हितकारी, कफ तथा वात को नष्ट करने वाला, मुख का फीकापन दूर करने वाला, मल की दुर्गन्ध व कालिमा तथा कृमि, खांसी, वमन, श्वास, शोष, पीनस और हृदय रोग दूर करने वाला है। जायफल का तेल उत्तेजक, बल्य और अग्निप्रदीपक होता है और जीर्ण अतिसार, आध्यमान, आक्षेप, शूल, आमवात, दांतों से पस आना और वृण (घाव) आदि व्याधियों को नष्ट करने वाला वाजीकारक है।

आमाशय के लिए उत्तेजक होने से आमाशय में पाचक रस बढ़ता है, जिससे भूख लगती है। आंतों में पहुंचकर वहां से वायु हटाता है। ज्यादा मात्रा में यह मादक प्रभाव करता है। इसका प्रभाव मस्तिष्क पर कपूर के समान होता है, जिससे चक्कर आना, प्रलाप आदि लक्षण प्रकट होते हैं।

परिचय : जायफल के वृक्ष की कई जातियां होती हैं, जिनमें से कुछ जातियां भारत में पाई जाती हैं। मलयद्वीप में इसके वृक्ष 70-80 फुट तक ऊंचे होते हैं। इन वृक्षों में नर और मादा के वृक्ष अलग-अलग होते हैं। भारत में इसकी पैदावार बंगाल, नीलगिरि, त्रावणकोर, मलाबार में होती है। इसका वृक्ष सदा हरा बना रहता है। जायफल लम्बा, गोल होता है जो देशभर में पंसारी या किराना दुकान पर मिलता है।

रासायनिक संघटन : जायफल में उड़नशील तेल 6-16 प्रतिशत, एक स्थिर तेल 38-43 प्रतिशत, प्रोटीन 7.5 प्रतिशत, स्टार्च 14.6-24.2 व खनिज द्रव्य 1-7 प्रतिशत होते हैं।

उपयोग : शोथ हर, वेदना नाशक, वातशामक और कृमिनाशक होने से स्नायविक संस्थान के लिए उपयोगी होता है तथा रोचक, दीपक, पाचक, यकृत को सक्रिय करने वाला और ग्राही होने से पाचन संस्थान के लिए उपयोगी होता है। अनिद्रा, शूल, अग्निमांद्य, कास (खांसी), श्वास, हिचकी, शीघ्रपतन और नपुंसकता आदि व्याधियां दूर करने में उपयोगी होता है। इसके चूर्ण और तेल को उपयोग में लिया जाता है।

झाई धब्बे : पत्थर पर पानी के साथ जायफल को घिसें और लेप तैयार कर लें। इस लेप को नेत्रों की पलकों पर और नेत्रों के चारों तरफ लगाने से नेत्र ज्योति बढ़ती है, चेहरे की त्वचा की झाइयां और धब्बे आदि दूर होते हैं। लगातार कुछ दिनों तक लेप लगाना चाहिए।

दूध पचना : शिशु का दूध छुड़ाकर ऊपर का दूध पिलाने पर यदि दूध पचता न हो तो दूध में आधा पानी मिलाकर, इसमें एक जायफल डालकर उबालें। इस दूध को थोडा ठण्डा करके कुनकुना गर्म, चम्मच कटोरी से शिशु को पिलाएं, यह दूध शिशु को हजम हो जाएगा और मल बंधा हुआ तथा दुर्गन्धरहित होने लगेगा।

जोड़ों का दर्द : शरीर के जोड़ों में दर्द होना गठिया यानी सन्धिवात रोग का लक्षण होता है। गठिया के अलावा चोट, मोच और पुरानी सूजन के लिए जायफल और सरसों के तेल के मिलाकर मालिश करने से आराम होता है। इसकी मालिश से शरीर में गर्मी आती है, चुस्ती फुर्ती आती है और पसीने के रूप में विकार निकल जाता है।

उदर शूल : पेट में दर्द हो, आद्यमान हो तो जायफल के तेल की 2-3 बूंद शकर में या बताशे में टपकाकर खाने से फौरन आराम होता है। इसी तरह दांत में दर्द होने पर जायफल के तेल में रूई का फाहा डुबोकर इसे दांत-दाढ़ के कोचर में रखने से कीड़े मर जाते हैं

The post जायफल का औषधि में ये होता है बड़ा उपयोग, जानिए appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/this-is-a-major-use-of-nutmeg-in-medicine-know/

No comments:

Post a Comment