नए साल की शुरुआत में थाइलैंड में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया गया. यहां एक व्यक्ति दिन में औसतन आठ प्लास्टिक बैग का उपयोग करते हैं. ऐसे में पर्यावरण रक्षकों के लिए यह एक तरह की जीत थी. प्लास्टिक बैन होने पर लोगों ने उसकी जगह ऐसे समानों का उपयोग किया, जिसे देखकर किसी की भी हंसी निकल जाएगी.
एक मेकअप आर्टिस्ट अचरीन प्रहौसरी ने अपनी मां से समान रखने वाली नेटवर्थ उधार ली और समान लिया. इसके साथ उन्होंने फोटो खिचवा कर शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी पोस्ट को 1600 से अधिक लाइक मिले.
विशेषज्ञों का कहना है कि थाईलैंड समुद्र प्रदूषण के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है. लेकिन पिछले साल से इस समस्या से निपटने के लिए जागरूकता फैल गई, क्योंकि समुद्र से मृत कछुए, व्हेल और डगोंग पाए गए थे. इनके पेट से प्लास्टिक की थैलियों के टुकड़े मिले जिसके कारण इनकी मौत हो गई.
2022 तक उनके उपयोग को खत्म करने के लिए सरकार ने एक अभियान चलाया. पर्यावरणविदों ने सरकार के इस कदम प्रशंसा की, और कहा कि अभी और अधिक प्रयास की आवश्यकता है.
The post थाईलैंड में प्लास्टिक बैन होने पर लोगों ने निकाले ऐसे जुगाड़ appeared first on indiaabhiabhi.
source https://indiaabhiabhi.com/people-pulled-out-such-juggles-on-plastic-ban-in-thailand/
No comments:
Post a Comment