Saturday, August 24, 2019

चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की पहली तस्वीर, कुछ ऐसा है नजारा…

चंद्रयान-2 के सफलतापूर्वक चांद की दूसरी कक्षा में पहुंचने के बाद उसकी पहली तस्वीर भेजी है। ISRO ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चांद की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को चंद्रयान-2 नेलूनर सतह से करीब 2650 किमी की ऊंचाई से ली है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को चंद्रयान-2 चांद की पहली कक्षा में प्रवेश किया था।

ISRO ने चांद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ’21 अगस्त, 2019 को चंद्र की सतह से लगभग 2650 किमी की ऊंचाई पर चंद्रयान 2 विक्रमलैंडर द्वारा कब्जा की गई पहली चंद्रमा छवि को देखें। चित्र में मारे गए ओरिएंटेल बेसिन और अपोलो क्रेटरों की पहचान की गई है।’

ISRO ने बताया कि कक्षा में पूरी तरह स्थापित होने में चंद्रयान को करीब आधा घंटा लगा। 23 दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने के बाद चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने में इसे 6 दिन लगे। 7 सितंबर को चांद की सतह पर पहले से दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

बता दें कि मंगलवार को चंद्रयान -2 को चांद की पहली कक्षा में पहुंचाया गया था। स्पेसक्राफ्ट में ऑर्बिटर, लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर शामिल हैं। वहीं बुधवार को चंद्रयान-2 को चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश किया था, जहां पहुंचने में उसे 1,228 सेकेंड लगे। चांद की कक्षा का आकार 118 किलोमीटर गुणा 4,412 किलोमीटर है, जिससे होकर स्पेसक्राफ्ट चांद पर उतरेगा।

The post चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की पहली तस्वीर, कुछ ऐसा है नजारा… appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/chandrayaan-2-sent-the-first-picture-of-the-moon-something-like-this/

No comments:

Post a Comment