Wednesday, August 28, 2019

देश की पहली महिला DGP कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन

भारत की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) कंचन चौधरी भट्टाचार्य का लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया। बीमारी के कारण वे लंबे समय से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को शोक व्यक्त किया है।

भट्टाचार्य 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं जिनकी 2004 में उत्तराखंड के डीजीपी के रूप में नियुक्ति ने इतिहास रचा था। वह 31 अक्टूबर 2007 को डीजीपी के पद से रिटायर्ड हो गई थीं। उत्तराखंड पुलिस में पूर्व डीजीपी रहीं भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं। उत्तराखंड पुलिस ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भट्टाचार्य को याद किया। इसमें लिखा गया, ‘उत्तराखंड पुलिस कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त करती है और उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करती है।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, ‘देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह अपनी सेवानिवृत्ति के बाद सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं और अंतिम सांस तक देश की सेवा करना चाहती थीं। उनकी बहुत याद आएगी।’

The post देश की पहली महिला DGP कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/countrys-first-woman-dgp-kanchan-chaudhary-bhattacharya-dies/

No comments:

Post a Comment