Friday, August 30, 2019

18 साल बाद झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख रुपये का इनामी नक्सली

पिछले 18 सालों से फरार चल रहा इनामी नक्सली आखिरकार झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पलामू की पुलिस ने उसे राजधानी के नामकुम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली का नाम प्रशांत ठाकुर बताया जा रहा है। उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस अब उसे अपने साथ ले गई है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने प्रशांत ठाकुर को रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के अमेठिया से गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक प्रशांत ठाकुर लंबे समय से शहरी इलाकों में छिपकर रह रहा था। लेकिन रांची पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। लेकिन पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला की स्पेशल टीम ने इस नक्सली को धर दबोचा। उसे गिरफ्तार करने के लिए नामकुम थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद ली गई। प्रशांत ठाकुर गढ़वा जिला के कल्याणपुर गांव का रहने वाला है।

प्रशांत के खिलाफ साल 2001 से 2014 तक कुल 7 केस दर्ज हुए। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और यूएपीए समेत आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज हैं। चैनपुर में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था तब से वह फरार चल रहा था। प्रशांत ठाकुर जेएमएम युवा मोर्चा का केंद्रीय उपाध्यक्ष भी है।

The post 18 साल बाद झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख रुपये का इनामी नक्सली appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/after-18-years-naxalites-worth-rs-one-lakh-got-charged-by-jharkhand-police/

No comments:

Post a Comment