Monday, August 26, 2019

जानिए सितम्बर का राशिफल 2019

 

इस बार इस महीने का फल चन्द्रराशि के आधार पर लिखा गया है। जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है व्यक्ति का राशि वही होता है जैसे यदि चन्द्रमा कर्क राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि कर्क होगा अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम इन अक्षरों से शुरू होता है जैसे दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची अगर है तो आपकी मीन राशि होगी। आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखे।

इस सितम्बर 2019 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

 

मेष राशि के जातक

अगर आपकी मेष राशि है तो आपके पंचम भाव में सूर्य, मंगल, बुध तथा शुक्र ग्रहों का योग बनने से परिश्रम और पराक्रम से उन्नति के विशेष योग प्राप्त होने की संभावना बनती दिखाई दे रही है। प्रेमी एवं प्रेमिकाओं के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है अतः अपने आप सहज भाव बनाएं रखें अन्यथा प्यार में ब्रेक हो सकता है। और साथ ही साथ परिवार में शुभ एवं मंगल कार्य भी होंगे परंतु संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। इस समय आपको गुप्त शत्रुओं के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

जानिए उपाय – हनुमत आराधना करें मनोकामना पूर्ण होगी।

 

वृष राशि के जातक

इस माह आपका समय आपके चतुर्थ भाव में चार ग्रहों के योग होने से आय कम एवं खर्च अधिक बढ़ेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से धन नष्ट होने की संभावना है। साथ ही आपका स्वास्थ्य कुछ ख़राब भी रह सकता है। संतान संबंधी कष्ट एवं चिंता बढ़ेगी। मन में अशांति व क्रोध की अधिकता से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

जानिए उपाय  – अमावस्या के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना कल्याणकारी रहेगा।

 

मिथुन राशि के जातक

इस सितम्बर के महीने में आपका मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय को लेकर परेशानी रहेगी धैर्य बनाएं रखें यूं माने इस समय आपकी धैर्य की ही परीक्षा हो रही है अतः अपने को संयमित रूप से रखे आपके सभी कार्य पुरे हो जाएंगे। दिनांक 10 सितम्बर के बाद अचानक लाभ होने की संभावना है परंतु किसी भी प्रकार के लेनदेन करते समय विशेष सावधानी रखें। यदि आशा के अनुरूप लाभ चाहते हैं तो पारिवारिक सहयोग अत्यंत आवश्यक होगा। अपने परिवार के सहयोग से आप आर्थिक प्रगति होगी।

जानिए उपाय    दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन रोज़ करें।

 

कर्क राशि के जातक

इस महीने आपका धनागम के साधनों में वृद्धि होने का योग बन रहा है। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ या अटक चूका है तो वह कार्य परिवार के सदस्यों के सहयोग से पूरा होगा। धर्म-कर्म के शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे। साथ ही साथ आपका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। इस समय मानसिक तनाव एवं मन की अशांत और असंतुष्ट रह सकता है।

जानिए उपाय शिवस्तोत्र या शिवजी के पंचाक्षरी मंत्र “ॐ शिवाय नमः” का मानसिक जप करें ।

 

सिंह राशि के जातक

इस महीने आपके आशा के अनुरूप कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी परन्तु इसके लिए आपको संघर्ष एवं अथक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस समय आप धन निवेश करने की नई-नई योजनाएं बनाएंगे। यात्रा का योग बन रहा है और इस महीने आपका खर्च भी अधिक होने की संभावना है। स्वास्थ्य सम्बंदित अपना विशेष रूप से सावधानी रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें यदि योगा करते हैं तो उसका विशेष लाभ मिल सकता है।

जानिए उपाय किसी काम प्रारम्भ करने से पहले पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

 

कन्या राशि के जातक

इस सितम्बर के महीना में धन लाभ एवं उन्नति के अवसर मिलेंगे परंतु शनि की ढैया होने के कारण समुचित लाभ में कमी रहेगी। यदि सरकारी कर्मचारी हैं तो स्थान परिवर्तन तथा प्रमोशन का योग बनता दिखाई दे रहा है।

जानिए उपाय – एक पौधा जरूर लगाकर उसकी नियमित उसमे जल दें।

 

तुला राशि के जातक

इस बार सितम्बर का महीना आपके लिए व्यवसायिक कार्य में प्रगति होगी आपके व्यापार में बढ़ोतरी भी होगी। धार्मिक कार्य के प्रति रूचि बढ़ती दिखाई दे रही है। दिनांक 9 सितम्बर से आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा इसका मुख्य कारण होगा संसाधन का आभाव होना। शारीरिक कष्ट का योग बन रहा है सिर, नेत्र एवं गुप्त रोग से परेशानी हो सकती है।

जानिए उपाय सफेद वस्त्र का दान करें।

 

वृश्चिक राशि के जातक

इस महीने आपके दशम भाव में मंगल, बुध और शुक्र होने से व्यवसायिक कार्यों में इस महीने व्यस्तता बनी रहेंगी। व्यवसायिक हालात धीरे-धीरे अनुकूल होने से पराक्रम और पुरुषार्थ में बढ़ेगा परिणामस्वरूप कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। भूमि वाहन आदि सुख साधनों पर विशेष खर्च होंगे।

जानिए उपाय – बंदर को गुड़ और चना खिलाएं।

 

धनु राशि के जातक

शनि साढ़ेसाती के प्रभाव से व्यवसायिक क्षेत्रों में यथोचित लाभ में कमी रहेगी परंतु व्यवसाय क्षेत्रों में नए गठजोड़ और नए समीकरण भाग्य वृद्धि कारक होंगे 16 के बाद कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी आर्थिक हालात पहले से बेहतर होगा

जानिए उपाय – तिलक के रूप में चन्दन का प्रयोग करें।

मकर राशि के जातक

इस माह आपके अष्टम भाव में सूर्य मंगल, बुध. शुक्र आदि ग्रहों के योग होने से स्वास्थ्य के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अतः स्वयं को स्वस्थ्य रखने के लिए भरपूर प्रयास करें। व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उलझनों का सामना आपको करना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग में भी कमी रहेगी। अपनी वाणी पर लगाम बनाए रखें।

जानिए उपाय शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करें।

 

कुंभ राशि वाले जातक

इस सितम्बर के महीने विघ्न बाधाओं के बावजूद धन लाभ एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होने का योग बनता दिखाए दे रहा है। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन का विचार बन सकता है। यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। प्रिय बंधु से मुलाकात होगी। महीना के अंत में स्त्री सुख में वृद्धि होगी। इस समय कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय संघर्षपूर्ण रहेगा।

जानिए उपाय – शनि स्तोत्र का नियमित रूप से पाठ करें।

 

मीन राशि के जातक

इस सितम्बर के महीने आपके घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से नया कार्य आरंभ होगा। अध्ययन के क्षेत्र में सफलता एवं घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। दिनांक 17 से सूर्य की दृष्टि रहने से सरकार की ओर से लाभ मिल सकता है। जीवन में भागदौड़ बना रहेगा इस कारण क्रोध व उत्तेजना भी बढ़ेगी।

जानिए उपाय – विष्णु सहस्त्रनाम का नियमित रूप से जप करें

The post जानिए सितम्बर का राशिफल 2019 appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/know-september-horoscope-2019/

No comments:

Post a Comment