Tuesday, August 27, 2019

भारतीय सेना के पर्वतारोहण अभियान दल ने माउंट कुन चोटी पर फहराया तिरंगा, जानिए लद्दाख की विशेष बातें

भारतीय सेना का एक पर्वतारोहण अभियान दल 16 अगस्त को माउंट कुन चोटी पर पहुंचा। इस दल में 22 सदस्य थे जिनमें 14 अधिकारी शामिल थे। इस दल में 10 महिला अधिकारी भी थीं। साथ ही एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और सात अन्य रैंक के अधिकारी थे। पर्वतारोहण अभियान दल ने चोटी पर तिंरगा फहराया। यह देश और सेना के लिए गौरव का पल है। सेना के अधिकारियों ने दल के सभी सदस्यों के हौसले की सराहना की।

लद्दाख के बारे में

लद्दाख का क्षेत्रफल 97,776 वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर में चीन तथा पूर्व में तिब्बत की सीमाएं हैं। सीमावर्ती स्थिति के कारण सामरिक दृष्टि से इसका बड़ा महत्व है। लद्दाख, उत्तर-पश्चिमी हिमालय के पर्वतीय क्रम में आता है, जहां का अधिकांश धरातल कृषि योग्य नहीं है। गॉडविन आस्टिन और गाशरब्रूम सर्वाधिक ऊंची चोटियां हैं। यहां की जलवायु अत्यंत शुष्क एवं कठोर है।

नदियां दिन में कुछ ही समय बहती हैं, बाकी समय बर्फ जम जाती है। सिंधु यहां की मुख्य नदी है। जिले की राजधानी एवं प्रमुख नगर लेह है, जिसके उत्तर में कराकोरम पर्वत तथा दर्रा है। अधिकांश जनसंख्या घुमक्कड़ है, जिसकी प्रकृति, संस्कार एवं रहन-सहन तिब्बत एवं नेपाल से प्रभावित है। पूर्वी भाग में अधिकांश लोग बौद्ध हैं तथा पश्चिमी भाग में अधिकांश लोग मुसलमान हैं। हेमिस गोंपा बौंद्धों का सबसे बड़ा धार्मिक संस्थान है।

The post भारतीय सेना के पर्वतारोहण अभियान दल ने माउंट कुन चोटी पर फहराया तिरंगा, जानिए लद्दाख की विशेष बातें appeared first on indiaabhiabhi.



source https://indiaabhiabhi.com/indian-armys-mountaineering-expedition-hoisted-the-tricolor-on-mount-kun-peak-know-the-special-things-of-ladakh/

No comments:

Post a Comment